ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: विधायकों का विधानसभा पहुंचना शुरू, 5 सीटों के लिए आज होगी वोटिंग, BJP सहित सभी पार्टियों की नजरें टिकीं BIHAR NEWS : 24 घंटे में काम पर लौटे वरना.., सभी CO-RO और राजस्व कर्मचारी को विजय सिन्हा का अल्टीमेटम,कहा - बंद करें दबाव की राजनीति Bihar politics : नीतीश कुमार की रणनीति, विधायकों की चाल और पांच राज्यसभा सीटों का खेल! आज उठेगा सभी रहस्य से पर्दा; प्रतिनिधि को दिखाना होगा वोट BIHAR NEWS : 'एक कुशवाहा का पुराना साथी तो दूसरा JDU से आया ...', अभी भी दो कांग्रेस विधायक ट्रेसलेस; अब तेजस्वी कैसे करेंगे किला फतह ? कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Munger Crime News: पानी फल सिंघाड़ा के लिए मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, सहरसा का रहने वाला था लालू मांझी

07-Nov-2024 04:09 PM

By First Bihar

MUNGER: मुंगेर में पानी फल सिंघाड़ा नहीं देना मजदूर को महंगा पड़ गया। इसकी कीमत उसे अपनी जान गंवा कर चुकानी पड़ी। पानी फल सिंघाड़ा मांगने वाले व्यक्ति ने मजदूर की लाठी डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी और मौके पर से फरार हो गया। घटना नया रामनगर थाना क्षेत्र सफियाबाद मोर्चा की है। पुलिस मामले के छानबीन में जुटी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। 


मुंगेर में नया रामनगर थाना क्षेत्र सफियाबाद मोर्चा स्थित नौलक्खा निवासी शिवशंकर दयाल के तलाव में चपरामकोठी जिला सहरसा निवासी लालू मांझी पानी फल सिंघाड़ा तोड़ रहा था कि तभी सफियाबाद मोर्चा निवासी अजय कुमार यादव वहां पर आया और लालू मांझी से सिंघाड़ा मांगा तो लालू मांझी ने उसे रुकने के लिए कहा जिससे वो आक्रोशित हो गया और उसे जाती सूचक गाली देते हुए पास में पड़े हुए एक डंडे से उसकी पीटाई कर दी जिससे लालू मांझी की मौके पर ही मौत हो गई।


इस घटना के बाद अजय कुमार यादव मौके पर से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार जमालपुर के आशिकपुर निवासी मेठ मोहन प्रसाद सोनकर ने लालू मांझी को दस हजार रूपए माहवारी ओर खाना खुराकी के शर्त पर पानी फल सिंघाड़ा तोड़वाने के लिए उसे सहरसा से बुलाया था। पुलिस को इस बताया कि सूचना मिलते पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है और शब को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है।