Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
10-Mar-2020 01:21 PM
DELHI: कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक 19 कांग्रेस के विधायकों ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने वाले सभी विधायक भी सिंधिया के साथ बीजेपी में शामिल होंगे. इससे पहले ये 18 मंत्रियों ने अपना पद से इस्तीफा दे दिया था.
इसको भी पढ़ें: PM मोदी और अमित शाह से मुलाकात के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने छोड़ी कांग्रेस, BJP में होंगे शामिल
कुछ देर पहले ही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि उन्होंने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. वह जल्द ही बीजेपी में शामिल होंगे. करीब एक घंटे पहले ही पीएम मोदी और अमित शाह से पीएम के आवास पर मुलाकात की थी.
सिंधिया के अपमान से भड़के विधायक
सिंधिया का हो रहे कांग्रेस में अपमान से भड़के कमलनाथ सरकार के 18 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है. इसके अलावे कई विधायक भोपाल छोड़ बेंगलुरू में डेरा डाले हुए हैं. कई माह से सिंधिया को पार्टी से किराना करते पर मध्यप्रदेश कांग्रेस के कई विधायक सीएम कमलनाथ से नाराज चल रहे हैं.
कई विधायक बेंगलुरू पहुंचे, विधायकों का नंबर बंद
ज्योतिरादित्य सिंधिया गुट के 7 कैबिनेट मंत्री समेत 17 विधायक बेंगलुरू पहुंच सोमवार को ही पहुंच गए थे. सभी ने अपना मोबाइल बंद कर दिया था. मंत्री प्रद्युम्न सिंह, महेंद्र सिंह सिसोदिया, तुलसी सिलावट, इमरती देवी, गोविंद सिंह राजपूत, प्रभुराम चौधरी और उमंग सिंघार बेंगलुरु गए. बताया जा रहा है कि जिस सभी मंत्रियों और विधायकों को बेंगलुरू के बाहरी इलाके में एक रिसॉर्ट में ठहराया गया है वहां पर 400 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं.