पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे
26-Sep-2019 07:59 PM
By Rahul Singh
PATNA: विकासशील इंसान पार्टी ने बिहार में होने वाले उपचुनावों में सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट से महागठबंधन के उम्मीदवार के रूप में दिनेश निषाद के नाम की घोषणा कर दी है. उम्मीदवार के नाम की घोषणा खुद वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर की है. पार्टी ने सहरसा वीआईपी पार्टी के जिला अध्यक्ष दिनेश निषाद को उम्मीदवार बनाया है.
सहनी ने बताया कि दिनेश निषाद 28 सितंबर को अपना पर्चा भरेंगे और उसके बाद दोपहर 12 बजे उच्च विद्यालय, सिमरी बख्तियारपुर में सभा करेंगे. इस दौरान वह खुद मौजूद रहेंगे और विशाल जन सभा को संबोधित करेंगे.
वीआईपी बिहार में हो रहे अन्य सीटों पर उपचुनाव में महागठबंधन के उम्मीदवारों का समर्थन करेगी. इस बारे में बुधवार को पटना के पार्टी कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मुकेश सहनी ने कहा था कि उपचुनाव में सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट पर पार्टी अपना कैंडिडेट उतारेगी. वीआईपी साथ ही अन्य 4 सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवार को समर्थन देगी.