केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल
13-Mar-2020 03:30 PM
PATNA: सूबे के पौने चार लाख नियोजित शिक्षकों का आंदोलन आज से रफ्तार पकड़ने वाला है। 17 फरवरी से बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर समान काम समान वेतन और समान सेवा शर्त समेत सात सूत्री मांगों के लिए हड़ताल पर डटे शिक्षक अपने आंदोलन को धारदार बनाने में जुट गये। टीईटी शिक्षक आज पटना के गर्दनीबाग में मुंडन करवाएंगे वहीं बिहार राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ ने एलान कर दिया है कि सरकार कुछ भी कर ले बिना वार्ता के हम एकतरफा फैसला नहीं मानेंगे।
बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्यवय समिति आज से हस्ताक्षर अभियान शुरू करने जा रहा है। समिति के संयोजन ब्रजनंदन शर्मा ने कहा कि आज से लेकर 20 मार्च तक शिक्षक हस्ताक्षर अभियान और नुक्कड़ नाटकों के जरिए अभिभावकों, पंचायत प्रतिनिधियों , बुद्धिजीवियों को जागरूक करेंगे। वहीं सत्ताधारी दल के मंत्री-विधायकों का घेराव करेंगे। इधर टीईटी शिक्षक संघ आज गर्दनीबाग में सामूहिक मुंडन कार्यक्रम चलाएगा। शिक्षक सरकार के विरोध में मुंडन करवा कर विश्व रिकार्ड बनाएंगे। मुंडन के बाद बालों को नियमित शिक्षकों से डीएनए मिलान के लिए सरकार को सौंपेंगे।
बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष केदार पांडेय और महासचिव ने कहा है कि वार्ता के बिना एकतरफा फैसले को शिक्षक संघ स्वीकार नहीं करेगा। सरकार यदि लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे शिक्षक संगठनों के साथ बिना वार्ता किए मांगों के संबंध में एकतरफा घोषणा करती है तो संघ इसे नामंजूर कर देगा। उन्होने कहा कि सबका वेतन एक समान किए बिना शिक्षा में गुणात्मक विकास नहीं होगा।