कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा पुलिस की वर्दी में रील बनाना पड़ गया महंगा, 4 वीडियो क्रिएटर गिरफ्तार बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा 6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण Bihar Attendance App : बिहार में टीचर के अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, मंगलवार से हर हाल में करना होगा यह काम Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग
23-Aug-2023 09:39 PM
By First Bihar
PATNA: कल 24 अगस्त यानी गुरुवार से देश की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा शुरू होने जा रही है। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा 24 अगस्त से 26 अगस्त तक चलेगी। बिहार में यह पहली बार ऐसा हो रहा है जब किसी राज्य में इतने बड़ी संख्या में शिक्षकों की बहाली हो रही है। बिहार में पहली बार 1 लाख 70 हजार 461 पदों पर शिक्षक भर्ती परीक्षा हो रही है। तीन दिनों तक यह परीक्षा चलेगी। जिसमें कुल 8 लाख 15 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए बिहार समेत कई जिलों से अभ्यर्थी पहुंचने लगे हैं। पटना जंक्शन पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। लगातार अभ्यर्थी पटना जंक्शन पर पहुंच रहे हैं। अभ्यर्थी इस एग्जाम को लेकर काफी उत्साहित हैं। यूपी, झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों और बिहार के विभिन्न जिलों से अभ्यर्थी शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए पटना पहुंचे हैं।
बता दें कि बीपीएससी ने पूरे बिहार में इसके लिए 850 परीक्षा केंद्र बनाया हैं। सिर्फ शहर ही नहीं बल्कि गांव के स्कूलों में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पटना में 40 सेंटर बनाए गए जहां 50 हजार अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा केंद्र पर पहली पाली के लिए सुबह साढ़े 7 बजे और दूसरे पाली के लिए एक बजे से परीक्षार्थियों को इंट्री दी जाएगी।
शिक्षक भर्ती परीक्षा को कदाचार मुक्त संचालित करने के लिए परीक्षा केंद्र पर धारा 144 लागू रहेगा। हर केंद्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है। बीपीएससी की ओर से बताया गया है कि प्रश्न पत्र सीधे परीक्षा केंद्र पर भेजे जाएंगे और अभ्यर्थियों के सामने ही इसे खोला जाएगा। इसके बाद परीक्षा खत्म होने पर OMR सीट को सीलबंद किया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर वीडियो रिकॉर्डिंग की भी व्यवस्था की गयी है। कैमरे के बीच यह परीक्षा आयोजित होगी।
बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से बताया गया है कि इस दौरान किसी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। अगर कोई ऐसा करते पकड़े गए तो उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फर्जी प्रश्न वायरल करने वाले गैंग पर बिहार पुलिस की विशेष टीम नजर रहेगी। कदाचार में लिप्त पाये जाने पर अभ्यर्थियों को सभी परीक्षा के लिए 5 साल तक वंचित कर दिया जाएगा। इसके अलावा परीक्षा के दौरान अफवाह फैलाने वालों को 3 साल के लिए बीपीएससी की परीक्षाओं से वंचित कर दिया जाएगा।