Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल
20-Aug-2023 09:43 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में जब से शिक्षा विभाग की कमान आईएएस अधिकारी के के पाठक ने संभाला है तब से वह लगातार कोई न कोई नया फरमान जारी करते रहते हैं। ऐसे में पिछले दिनों के के पाठक नया फरमान जारी किया था कि राज्य के कोई भी किसी भी तरह के कोचिंग संस्थान स्कूल टाइमिंग के दौरान संचालित नहीं किया जाएंगे। जिसके बाद इसको लेकर कोचिंग संघ के तरफ से जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। लगातार हो रहे हैं गांव के बाद अब इस पूरे मामले में पटना डीएम का बड़ा आदेश सामने आया है।
दरअसल, पटना डीएम ने कहा कि जिले में प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए सुबह 9:00 से 4:00 के बीच कोचिंग चलेगा। हालांकि इस अवधि में चलने वाले कोचिंग में सरकारी स्कूलों के टीचर नहीं पढ़ाएंगे। डीएम चंद्रशेखर ने साफ तौर पर कहा कि केवल प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले बच्चों के लिए ही सुबह कोचिंग चलेगा उसके लिए विभाग को पत्र भेजा जा रहा।
पटना डीएम ने कहा कि- सुबह 9:00 से 4:00 बजे के बीच सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए कोचिंग नहीं चलेगा। कोचिंग संस्थान संचालन में स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए मॉर्निंग शिफ्ट और इवनिंग शिफ्ट चलने पर सहमति बनी है। इसका शपथ पत्र भी संचालक को देना होगा। कोचिंग संस्थानों की होने वाली बैठक के रिपोर्ट के आधार पर शिक्षा विभाग द्वारा कोचिंग संस्थानों के लिए विस्तृत गाइडलाइन चलाने पर मंथन किया जा रहा है।
आपको बताते चलें कि, पिछले दिनों ही शिक्षा विभाग की ओर से निर्देश जारी किया गया था कि विद्यालय के पठन-पाठन के समय अवधि के दौरान किसी भी प्रकार के कोचिंग संस्थान नहीं चलाए जाएंगे। अगर विद्यालय के समय के दौरान कोचिंग संस्थानों का संचालन होता है तो उन पर कार्रवाई की जाएगी और उसे सील कर दिया जाएगा।इसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इस पर अमल करते हुए कोचिंग संस्थानों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से धावा दल का गठन किया है।