ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / शुरू हुई विधानसभा की कार्यवाही.. दो दिन हंगामे के बाद आज शांतिपूर्ण चल...

शुरू हुई विधानसभा की कार्यवाही.. दो दिन हंगामे के बाद आज शांतिपूर्ण चल रहा सदन

17-Mar-2022 11:01 AM

PATNA : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है. आज बजट सत्र का 14 वां दिन है. दो दिन हंगामे के बाद आज सदन की कार्यवाही शांतिपूर्वक चल रही है. प्रश्नकाल में आज कई विभागों के प्रश्न और उसपर विभाग के मंत्रियों का जवाब आ रहा है. इससे पहले सदन की कार्यवाही पिछले 2 दिनों से मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के बीच हुए विवाद के कारण चल नहीं पा रही थी. 


आज कृषि विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग और सहकारिता विभाग के प्रश्न लाए जाएंगे. संबंधित विभाग के प्रभारी मंत्री प्रश्नों का उत्तर देंगे. 


दूसरे हाफ में विभागीय बजट पर चर्चा होगी. आज पथ निर्माण विभाग, पंचायती राज विभाग, कला संस्कृति एवं युवा विभाग और अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के बजट पर चर्चा होगी. चर्चा के बाद मंत्री का जवाब होगा और सरकार सदन से बजट को पास कराएगी. 


होली और बिहार दिवस की लंबी छुट्टी से पहले आज विधानसभा की कार्यवाही हो रही है. आज के बाद फिर 23 मार्च से विधानसभा की कार्यवाही शुरू होगी. लगातार सदन की कार्यवाही हंगामेदार हो रहा है लेकिन होली का भी असर दिखने लगा है.