ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह

आतंकियों और जवानों के बीच मुठभेड़, जवानों ने 4 को मार गिराया

15-Mar-2020 03:36 PM

DESK: आतंकी और सेना के जवानों के बीच मुठभेड़ हो गई. जवानों ने 4 आतंकियों को मार गिराया है. यह कार्रवाई सेना के जवानों ने श्रीनगर के अनंतनाग जिले में की है. 

आतंकियों के बारे में जवानों को मिली थी जानकारी

सेना के जवानों को यह जानकारी मिली थी कि वटरीग्राम गांव में एक घर में चार आतंकी छिपे हुए हैं. जिसके बाद जवानों ने घर को चारों तरफ से घेर लिया. चारों तरफ से घिरने के बाद आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में चार आतंकी मारे गए. 

कश्मीर में आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की 8वीं मुठभेड़ है. इस साल में अब तक जवानों ने करीब से 20 से अधिक आतंकियों को मार गिराया है. 8 मार्च को भी शोपियां के सीतापोरा इलाके में जवानों ने दो आतंकियों की हमले की कोशिश नाकाम कर दी थी. जवानों ने अवंतीपोरा पुलिस ने आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन की मदद करने वाले 3 सहयोगियों को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार तीनों लोगों पर आरोप है कि वह आतंकियों को मदद पहुंचाते थे. जम्मू कश्मीर में धारा 370 खत्म करने के बाद आतंकियों की एक्टिविटी बढ़ गई है.