ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर

जयंती पर याद किये गए बिहार केसरी, बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री को दी गयी श्रद्धांजलि

जयंती पर याद किये गए बिहार केसरी, बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री को दी गयी श्रद्धांजलि

21-Oct-2021 11:30 AM

PATNA : बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री और बिहार केसरी स्व डॉ कृष्ण सिंह की आज जयंती है। श्री बाबू की जयंती पर उन्हें आज प्रदेश श्रद्धांजलि दे रहा है। उनके जयंती के मौके पर आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद समेत अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि दी है। 


पटना स्थित मुख्य सचिवालय परिसर में श्री बाबू की प्रतिमा स्थल पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। उनकी आदमकद प्रतिमा पर सभी ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के साथ-साथ बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार, गन्ना उद्योग मंत्री प्रमोद कुमार, परिवहन मंत्री शीला कुमारी भी इस मौके पर मौजूद रहे। बिहार केसरी को सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े अन्य लोगों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।


बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री को अपने शब्दों में स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि श्री बाबू बिहार के लिए गौरव रहे हैं और हम लगातार उनसे राजनीतिक मूल्यों में सीख लेते हैं। श्री बाबू ने बिहार के लिए जो योगदान किया है उसे कभी नहीं भुला जा सकता।