बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज
10-Jul-2022 09:11 AM
PATNA : सावन महीने में कांवरियों के लिए आयोजित होने वाले श्रावणी मेले को लेकर पर्यटन विभाग ने इस बार विशेष तैयारियां की हैं. श्रावणी मेले से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी श्रद्धालुओं को एक क्लिक पर मिलेगा. इसके लिए पर्यटन विभाग ने विशेष मोबाइल एप बनाया है. इसमें श्रावणी मेले के दौरान बनाई गई टेंट सिटी में खाली जगह, मेडिकल कैंप, शौचालय, पेयजल आदि की व्यवस्था की अपडेट जानकारी मिलती रहेगी.
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पिछले दिनों तैयारियों को लेकर बैठक बुलाई गई थी. बैठक में मेला के दौरान लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसको लेकर चर्चा की गई. बांका के अबरखा में 500 व्यक्तियों के सोने के लिए टेंट सिटी बनाई जा रही है. टेंट सिटी की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से होगी. इसमें वीआइपी लाउंज भी बनाया जाएगा, जहां 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था होगी.
जानकारी के मुताबिक, श्रावणी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए मंच भी बनाया जा रहा है. सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों के साथ प्रसिद्ध कलाकारों को भी बुलाया जाएगा. कांवरिया परिपथ में 50 स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए जाएंगे. साथ ही श्रद्धालुओं के लिए रास्ते में 20 शौचालय की भी व्यवस्था होगी.
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बाद पहली बार श्रावणी मेले का आयोजन किया जा रहा है. इसे लेकर बिहार सरकार सुलतानगंज समेत सभी कांवरिया पथों पर व्यापक पैमाने पर तैयारी कर रही है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा कावरियां पथ में जगह-जगह शिविर लगाए जा रहे हैं, वहीं श्रद्धालुओं की सेवा के लिए चिकित्सकों, नर्सों और पारा मेडिकल स्टाफ्स की पूरे श्रावणी मेला तक नियुक्ति की गई है.