मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 180 लोगों के चेहरे पर लौटी खुशी जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, सम्राट चौधरी बन सकते हैं बिहार के CM पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त Bihar News: LPG सिलेंडर लदे ट्रक से विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट 24 टन चावल चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो आरोपी को दबोचा
24-May-2020 07:06 AM
PATNA : लॉकडाउन 4 में रियायत देते हुए जिला प्रशासन ने भले ही बाजार खोल दिए हों लेकिन ग्राहकों को शोरूम में कपड़े और जूतों का ट्रायल करने की इजाजत नहीं होगी। जिला प्रशासन की तरफ से डायल जारी किए गए गाइडलाइन में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि ग्राहकों को ट्रायल रूम की सुविधा नहीं दी जाएगी। खरीदारी करने वाले ग्राहक ना तो कपड़े ट्राय कर पाएंगे और ना ही जूते।
जिला प्रशासन ने शोरूम के लिए इसके अलावा भी कई गाइडलाइन जारी किए हैं जैसे...
गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड प्रोटेक्टिव किट के साथ रहेंगे
इस्तेमाल के लिए सैनिटाइजर रखा जाएगा
शोरूम में जगह के मुताबिक ही ग्राहकों को अंदर आने की इजाजत मिलेगी
शॉपिंग ट्रॉली का इस्तेमाल करने के बाद उसे सैनिटाइज किया जाएगा
ग्राहकों को शोरूम में कैरी बैग नहीं दिया जाएगा बल्कि उन्हें खुद कैरी बैग लाना होगा
शोरूम में पहुंचने वाले ग्राहकों को इस बात के लिए जागरूक किया जाएगा कि वह बिना जरूरत के किसी सामान को न छुएं
मौर्यालोक की दुकानें भी खुलेंगी
पटना में लगभग 2 महीने से बंद मौर्यालोक परिसर की दुकानें भी जल्द खुलेंगी। शहर के कंटेंटमेंट जोन को छोड़कर बाकी जगहों पर मार्केट कॉन्प्लेक्स और शॉपिंग कॉन्प्लेक्स खोलने का फार्मूला जिला प्रशासन ने तय किया है। मौर्यालोक परिसर के दुकानदारों ने जिला प्रशासन को कुल 159 दुकानों की सूची सौंपी है। इन दुकानदारों का कहना है कि वह मौर्यालोक परिसर को पूरी तरह सैनेटाइज रखेंगे। दुकानों में एक समय में दो से तीन ग्राहकों को ही प्रवेश दिया जाएगा साथ ही साथ सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पूरी तरह पालन किया जाएगा। दुकानदार आने वाले ग्राहकों का रिकॉर्ड भी रखेंगे।