Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
31-Oct-2023 11:50 AM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: बिहार में शिक्षक बहाली को लेकर विपक्षी दल लगातार सवाल उठा रहे हैं। विपक्ष का आरोप है कि शिक्षकों की बहाली में सरकार ने बड़ा फर्जीवाड़ा किया है। लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने एक बार फिर शिक्षक नियुक्त में बड़े घोटाले का आरोप लगाया है और कहा है कि बिहार में जो भी नियुक्तियां हो रही है वह पैसे और पैरवी के आधार पर हो रही हैं।
दरअसल, बिहार में एक लाख से अधिक शिक्षकों की बहाली हुई है। पटना के गांधी मैदान में 2 नबंवर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नवनियुक्त शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र बाटेंगे लेकिन इससे पहले ही शिक्षक बहाली को लेकर सियासत शुरू हो गई है। बीजेपी के साथ साथ एनडीए में शामिल दल सरकार पर आरोप लगा रहे हैं कि पैसे और पैरवी के आधार पर शिक्षकों की बहाली की गई है। इसी बीच लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने सरकार पर हमला बोला है।
चिराग ने कहा है कि नियुक्ति पत्र सिर्फ एक झुनझुना है और कुछ नहीं है। जब चुनाव आते हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस तरह का काम करते हैं। यह भ्रष्टाचार का दरवाजा खोलने का एक रास्ता है। बैंक डोर से एंट्री होती है, जिन लोगों को साइन करने तक नहीं आता है ऐसे लोगों की बहाली की गई है। जिनके पास पैरवी, मंत्रियों तक पहुंच है, रिश्वत देने के लिए पैसे हैं उन्हीं लोगों की बहाली पिछले दरवाजे से की जा रही है। जिसके कारण शिक्षकों में भारी आक्रोश है।
वहीं लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चिराग ने कहा कि लोजपा(रामविलास) बिहार की सभी 40 सीटों पर अपने संगठन को मजबूत कर रही है। पार्टी की तरफ से बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट संकल्प यात्रा निकाला गया है। बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर संगठन को मजबूत करने के लिए इस यात्रा को निकाला गया है। जिन सीटों से लोजपा(रामविलास) चुनाव लड़ेगी वहां संगठन को मजबूत करने के साथ साथ जिन सीटों पर गठबंधन के साथी चुनाव लड़ेंगे उसे भी मजबूत कर रहे हैं ताकि उसका लाभ एनडीए के घटक दलों को मिल सके। उन्होंने कहा कि बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत होगी।