ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़

Home / news / शीतलहर से ठिठुरा बिहार, गया सबसे ठंडा तो पटना भी जम गया

शीतलहर से ठिठुरा बिहार, गया सबसे ठंडा तो पटना भी जम गया

20-Dec-2020 05:32 PM

PATNA : शीतलहर ने पूरे बिहार को अपनी चपेट में ले लिया है. बर्फीली हवाओं के कारण सूबे में पारा लगातार नीचे जा रहा है. आज यानी रविवार को गया सबसे ठंडा रहा. गया का न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि पटना में नीचे का पारा 7.8 जा पहुंचा है. राज्य के कुल 13 जिलों से आए आंकड़ों के मुताबिक वहां न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया है.


भागलपुर में रविवार को न्यूनतम तापमान 8.3, पूर्णिया में 8.7, मुजफ्फरपुर में 8.1, छपरा में 9.2, दरभंगा में 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जबकि सुपौल में न्यूनतम तापमान 8.55,  गोपालगंज में 9 डिग्री सेल्सियस, सबौर में 8 डिग्री सेल्सियस, डेहरी में 6 डिग्री सेल्सियस, मधुबनी में 6.5 डिग्री सेल्सियस और शेखपुरा में 7.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.


ज्यादातर जगहों पर अधिकतम तापमान 20 डिग्री या फिर उससे नीचे रिकॉर्ड किया गया है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान के बीच कम हुए फर्क की वजह से डे कोल्ड कंडीशन देखी गई है. पटना में अधिकतम तापमान आज 20.4, गया में 21 डिग्री सेल्सियस और मुजफ्फरपुर, छपरा, दरभंगा, मधुबनी जैसे जिलों में 17 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया.


पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले कुछ दिनों में एक पश्चिमी विक्षोभ बिहार में सक्रिय हो सकता है. हालांकि फिलहाल मौसम में कोई राहत की उम्मीद नहीं है. पारा अभी और नीचे जाएगा और शीतलहर का प्रकोप अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा.