Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह
18-Nov-2022 05:40 PM
SITAMADHI : बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक बेहद रोचक जानकारी निकल कर सामने आ रही है। यहां एक कैदी के जुगाड़ ने सभी को भौचका कर दिया है। जिसके बाद यह मामला लोगों के बिच चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, सीतामढ़ी कोर्ट में पेशी के बाद एक कैदी जब मंडल कारा लौट रहा था तो उसने अपने चप्पल के अंदर मोबाइल को छुपा लिया। उसके चप्पल के अंदर एक नहीं बल्कि दो-दो मोबाइल थे। जिसे देखकर वहां मौजूद सभी लोग दंग रहे गए।
दरअसल, सीतामढ़ी में कोर्ट में पेशी के लिए आए कैदी ने अपने चप्पल के अंदर दो मोबाइल रख लिया। कैदी ने चप्पल को कटवा कर उसके अंदर मोबाइल रखवा कर चप्पल को सील करवा दिया और उसे सीतामढ़ी मंडल कारा के अंदर ले जाने की फिराक में था। लेकिन, कारागार जाने से पहले की जांच में कैदी के इस पूरे जुगाड़ पर पानी फिर गया। इसका यह मोबाइल फ़ोन मेटल डिटेक्टर की जांच से बच नहीं पाया और पुलिस ने उसके मोबाइल को जब्त कर लिया।
जानकारी हो कि, इससे पहले भी सीतामढ़ी मंडल कारा में अपराधी लगातार बाहर से मोबाइल अपने गुर्गों के द्वारा मंगवाने का काम करते रहे हैं और हर बार किसी ने किसी तरीके से वह बचते भी रहे हैं। लेकिन, इस बार उनका यह तरकीब काम नहीं आया तो इसका राज खुल गया। इसका मुख्य वजह रहा मंडल कारा के मुख्य द्वार पर लगा मेटल डिटेक्टर। इसी की जांच के दौरान ही जेल प्रशासन को पता चला कि कैदी के द्वारा चप्पल छुपाकर जेल के भीतर मोबाइल ले जाया जा रहा है।
इधर, इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जेल अधीक्षक मनोज कुमार सिन्हा ने एक लिखित आवेदन देखकर डुमरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाया है। जेल अधीक्षक ने अपने आवेदन में बताया है कि बथनाहा थाना क्षेत्र के बलिहन गांव निवासी मोहम्मद सादिक मंसूरी, जो बेला थाना के एक मामले में विचाराधीन कैदी के रूप में सीतामढ़ी मंडल कारा में बंद है। उसी ने अपने सहयोगियों के माध्यम से पेशी के दौरान कोर्ट में चप्पल के भीतर दो मोबाइल रख कर जेल में ला रहा था। इसी दौरान जांच के क्रम में उसके पास से मोबाइल बरामद किया गया। इसके बाद डुमरा थाना पुलिस मामले की हर बिंदूओं पर जांच कर रही है।