Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary'
28-Jan-2020 03:50 PM
DELHI : शरजील इमाम की गिरफ्तारी के बाद केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायर ब्रांड लीडर गिरिराज सिंह ने हुंकार भरी है. गिरिराज सिंह ने केजरीवाल को ट्वीट करते हुए लिखा है कि शरजील इमाम पकड़ा गया है. गिरिराज ने लिखा है कि अमित शाह ने कर दिखाया. गिरिराज ने अपने निशाने पर अरविंद केजरीवाल को लेते हुए कहा है कि टुकड़े-टुकड़े गैंग देश को तोड़ने का काम कर रहा है और आप उसे बचाने के लिए फाइल दबा कर बैठे हुए हैं.
5 राज्यों की पुलिस तलाश रही थी शरजील को
जहानाबाद से जहां देशद्रोह के मामले में फरार चल रहे शरजील इमाम को दिल्ली पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. जहानाबाद के काको से उसे अरेस्ट किया गया है.भड़काऊ भाषण देने के मामले में शरजील इमाम को अरेस्ट करने के लिए 5 राज्यों की पुलिस तलाश रही थी. दिल्ली उत्तर प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश पुलिस लगातार शरजील इमाम की तलाश के लिए छापेमारी कर रही थी. शरजील इमाम का मोबाइल लोकेशन अंतिम बार पटना में 25 जनवरी को पाया गया था. जिसके बाद दिल्ली पुलिस और बिहार पुलिस एक दूसरे के सहयोग के साथ काम कर रही थी.
जहानाबाद है उसका पैतृक घर
शरजील इमाम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ज्यादा जानकारी देने को तैयार नहीं है. लेकिन पुलिस सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक शरजील इमाम अपने एक संबंधी के घर छिपा था. जहानाबाद के काको में उसका पैतृक घर है लेकिन वो पास के ही एक दूसरे घर में छिपा था. कल रात ही वो पटना से भाग कर जहानाबाद आया था. दिल्ली पुलिस की टीम ने अपना जाल बिछा रखा था. आज दोपहर जहानाबाद पुलिस के सहयोग से दिल्ली पुलिस ने शरजील के ठिकाने पर छापेमारी की और उसे धर दबोचा. उसे दिल्ली ले जाने की तैयारी हो रही है.