बिहार में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल लेकर नाचते दिखे पूर्व पैक्स अध्यक्ष, वीडियो वायरल बिहार में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल लेकर नाचते दिखे पूर्व पैक्स अध्यक्ष, वीडियो वायरल बिहार में खत्म होगी शराबबंदी? सियासी उलटफेर के बीच मांझी ने फिर से उठा दी बड़ी मांग, कहा- नई सरकार में देखा जाएगा बिहार में खत्म होगी शराबबंदी? सियासी उलटफेर के बीच मांझी ने फिर से उठा दी बड़ी मांग, कहा- नई सरकार में देखा जाएगा Bihar Politics : जेडीयू में शामिल होते ही निशांत कुमार को HAM नेता की बधाई, बोले– निशांत करेंगे राजद के गुंडों को शांत... बिहार की इस फोरलेन परियोजना का रास्ता साफ, जल्द शुरू होगा निर्माण; नेपाल जाने में मिलेगी सुविधा Bihar News: 10 दिनों से लापता मासूम का खेत में मिला शव, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप; पूरे इलाके में सनसनी Bihar news : निशांत ने ज्वाइन किया JDU तो CM नीतीश के चेहरे पर दिखी मुस्कान, मिठाई खिला किया स्वागत; जानिए मुख्यमंत्री ने बेटे को क्या कहा पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा, अमेरिका का नाम लेकर पूछे तीखे सवाल पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा, अमेरिका का नाम लेकर पूछे तीखे सवाल
13-Oct-2019 08:12 AM
हिन्दू धर्म में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व है. शारदीय नवरात्रि के खत्म होने के बाद शरद पूर्णिमा आती है ऐसी मान्यता है कि शरद पूर्णिमा का व्रत करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि पर शरद पूर्णिमा मनाई जाती है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन चंद्रमा धरती पर अमृत की वर्षा करता है. पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक इसी दिन मां लक्ष्मी का जन्म हुआ था. इसलिए धन प्राप्ति के लिए भी ये तिथि सबसे उत्तम मानी जाती है.
शरद पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त :-
पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 13 अक्टूबर 2019 की रात 12 बजकर 36 मिनट से
पूर्णिमा तिथि समाप्त: 14 अक्टूबर की रात 02 बजकर 38 मिनट तक
चंद्रोदय का समय: 13 अक्टूबर 2019 की शाम 05 बजकर 26 मिनट
शरद पूर्णिमा व्रत विधि :-
- इस दिन सुबह में इष्ट देव का पूजन करना चाहिए.
- महालक्ष्मी जी का पूजन घी के दीपक जलाकर करनी चाहिए.
- ब्राह्माणों को खीर का भोजन कराना चाहिए.
- लक्ष्मी प्राप्ति के लिए इस व्रत को विशेष रुप से किया जाता है
- रात को चन्द्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही भोजन करना चाहिए
- रात 12 बजे के बाद अपने परिजनों में खीर का प्रसाद जरुर बांटें.