ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / शरद पवार ने कहा- अजित पवार और व्हिप न मानने वालों पर होगी...

शरद पवार ने कहा- अजित पवार और व्हिप न मानने वालों पर होगी कार्रवाई

25-Nov-2019 09:18 PM

MUMBAI: हयात होटल में एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना के विधायकों के परेड के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि अजित पवार पर कार्रवाई होगी. जिसके बाद वह कोई भी फैसला नहीं ले सकेंगे. शरद ने यह भी कहा कि जिसने भी व्हिप को नहीं माना है उनपर भी कार्रवाई होगी. 

तीनों दल मिलकर लेंगे फैसला

शरद ने कहा कि अब तीनों पार्टियां मिलकर ही कोई भी फैसला लेंगी. परेड के बाद तीनों ही पार्टियों के नेताओं को संबोधित करते हुए शरद ने कहा कि ये गोवा या मणिपुर नहीं है. ये महाराष्ट्र है और यहां की जनता को गुमराह नहीं किया जा सकता है. लेकिन अजित और बीजेपी ने सबको गुमराह किया है. 

बीजेपी को समर्थन नहीं करने का सभी विधायकों ने खाई कसम

होटल में एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना के विधायकों की परेड हुई.परेड में तीनों दलों के विधायकों ने हाथ उठाकर शपथ लिया कि वह बीजेपी को समर्थन नहीं करेंगे. तीनों दलों के नेता अपने-अपने विधायकों की गिनती के साथ मौजूद रहे. एनसीपी,शिवसेना और कांग्रेस अपने 162 विधायकों की होटल में करवा रही थी. एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार और सुप्रिया सुले, कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और चरण सिंह सापरा शिवसेना के उद्धव ठाकरे भी होटल ग्रैंड हयात में मौजूद रहे. 

सुप्रिया सुले हुई एक्टिव

 कुछ दिन शांत रहने के बाद शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले एक्टिव हो गई हैं. वह एक एककर खुद हर विधायक के पास जाकर मिल रही थी. उद्धव ठाकरे भी शिवसेना विधायकों से मिले. उद्धव के साथ शिवसेना के कई दूसरे नेताओं का जमावड़ा था. होटल के बाहर तीनों दलों के कार्यकर्ता जिंदाबाद के नारे भी लग रहे थे.