अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
25-Nov-2021 11:47 AM
PATNA : बिहार में शराबबंदी की विफलता का आरोप लगातार बीजेपी के विधायक नीतीश सरकार के ऊपर लगा रहे हैं. ऐसे में अब राष्ट्रीय जनता दल ने इस मसले पर बड़ा दांव खेल दिया है. आरजेडी नेता आलोक मेहता ने कहा है कि अगर बीजेपी के विधायक बिहार में शराबबंदी को लेकर नाराज हैं तो वह सरकार से बाहर आ जाए. और उन्होंने कहा है कि बीजेपी विधायकों को अपना समर्थन सरकार से वापस ले लेना चाहिए.
आलोक मेहता ने कहा है कि सत्ता पक्ष के विधायक दोनों काम नहीं कर सकते. एक तरफ सरकार को समर्थन भी देते रहेंगे सत्ता में भागीदार भी रहेंगे और दूसरी तरफ शराबबंदी पर सवाल भी खड़े करेंगे, यह नहीं हो सकता.
राजद के विधायक का प्रधान महासचिव आलोक मेहता ने शराबबंदी कानून पर एक बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने कहा है कि जिस तरीके से बीजेपी के विधायक शराबबंदी कानून की समीक्षा के बात कर रहे हैं. अगर ऐसा चाहते हैं तो समर्थन वापस लेकर बाहर आए.
उन्होंने कहा कि राज्य में शराबबंदी कानून फेल है उन्होंने कहा कि जिस सरकार ने पंचायतों में शराब की दुकान को खोलें उससे शराबबंदी कानून की सफलता की कामना करना विडंबना है सरकार पिछले 5 सालों से शराब बंदी कानून की सफलता को लेकर काम करने की बात करती हैं. लेकिन यह नहीं हो पा रहा है. सरकार में पूरी तरह से इच्छाशक्ति की कमी है.