ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर

न्यू ईयर पर नहीं कर सकेंगे शराब पार्टी, 15 दिसंबर से 1 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान

न्यू ईयर पर नहीं कर सकेंगे शराब पार्टी, 15 दिसंबर से 1 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान

11-Dec-2021 09:37 AM

PATNA : बिहार में शराबबंदी है लेकिन शराब का कारोबार भी खूब फल फूल रहा है. सख्ती के बावजूद शराब आसानी से उपलब्ध हो जाता है. नए साल का जश्न मनाने के लिए भी अब शराब तस्कर इसकी जुगत में लगे हुए हैं. इसके साथ ही पुलिस भी अब अलर्ट हो रही है. इसके लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा. राज्य में शराबबंदी कानून को लागू कराने में लगे अफसर भी सर्विलांस पर आ गए हैं. पुलिस मुख्यालय अभ्यार्थी से लेकर थाना स्तर तक के पुलिस पदाधिकारियों की मॉनिटरिंग शुरू हो गई है. 


पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शराबबंदी को लेकर हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद इंटरनल सर्विलांस टीम गठित कर दी गई है. निगरानी में पूरी गोपनीयता बरती जा रही है. बिहार में पहली बार इस तरह का ऑपरेशन शुरू किया गया है. कौन क्या कर रहा है और क्या रिजल्ट दे रहा है. इसपर आंतरिक निगरानी समिति पैनी नजर रख रही है. अगर किसी की भूमिका संदिग्ध पाई गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई तय है. 


सूत्रों के अनुसार इंटरनल सर्विलांस टीम हर जिले में काम कर रही है. शराबबंदी कानून को लागू कराने के लिए पुलिस मुख्यालय ने खास रणनीति भी बनाई है. पंचायत चुनाव के समाप्त होते ही ऑपरेशन न्यू ईयर शुरू कर दिया जाएगा. यह ऑपरेशन 15 दिसंबर से जनवरी के पहले हफ्ते तक चलेगा. यह अभी तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन होगा. पंद्रह दिसंबर को पंचायत चुनाव की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी. इसके बाद शराब तस्करों पर नकेल कसी जाएगी.