Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण खूनी भिड़ंत: गोली लगने से एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़
14-Jan-2021 07:59 AM
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शराबबंदी अभियान को सफल बनाने के लिए लगातार समीक्षा बैठक करते रहे हैं. नीतीश कुमार की नजर अब ऐसे शराब माफिया पर है जिन्होंने शराब बंदी कानून लागू होने के बाद अकूत संपत्ति बनाई. शराब के अवैध कारोबार में शामिल ऐसे धंधे वालों पर नकेल कसने के लिए राज्य सरकार ने कदम बढ़ाया और अब लगभग डेढ़ दर्जन धंधेबाजों की अवैध संपत्ति जप्त करने की कार्यवाई शुरू होने जा रही है.
शराब माफिया की संपत्ति पर अब आर्थिक अपराध इकाई के साथ-साथ ईडी की भी नजर है. बिहार सरकार की तरफ से आर्थिक अपराध इकाई ने शराब के अवैध कारोबार में शामिल डेढ़ दर्जन धंधेबाजों की अवैध संपत्ति जप्त करने के लिए सूची ईडी को भेज दी है. शराब के कारोबार में शामिल इन धंधे वाजों की 15 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जप्त करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है. राज्य सरकार ने इनकी अवैध संपत्ति का पता लगाकर जब्त करने की पहल की है. ईडी के स्तर पर अंतिम तौर पर इसकी छानबीन कर नकेल कसी जाएगी.
राज्य सरकार की पहल पर अब तक दो शराब तस्करों की अवैध संपत्ति की जब्ती भी कर चुका है. इन सभी के खिलाफ शराबबंदी कानून के तहत मामले भी दर्ज किए गए हैं. इनमें से कई जेल में है जबकि कई फरार चल रहे हैं. नीतीश कुमार शराब माफिया के बढ़ते कद को लेकर बेहद सख्त नजर आ रहे हैं और अब संपत्ति जब्ती की कार्रवाई के साथ इसमें तेजी लाई गई है.