ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डाला वोट, NDA के 176 और MGB के 37 विधायकों ने किया मतदान; कांग्रेस के MLA अब भी गायब Bihar Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस के दो विधायक लापता, वोटिंग के बीच बढ़ी सियासी हलचल; पढ़िए क्या है नाम और कैसा रहा है राजनीतिक इतिहास ANANT SINGH : 'यह मेरा आखिर चुनाव है ...', बोले अनंत सिंह - यह मेरा अंतिम कार्यकाल था, जब नीतीश जी नहीं तो मैं भी नहीं... बिहार राज्यसभा चुनाव: वोटिंग जारी, NDA के 110 और महागठबंधन के 35 विधायकों ने डाला वोट, कांग्रेस के दो विधायक अब भी ट्रेसलेस Anant Singh : 'ऊ नय रहेंगे तहिया ने बताएंगे किसको चाहते हैं...', अनंत सिंह ने डाला वोट, बोले – नीतीश कुमार के लिए मतदान करने आया .... सभी सीट पर जीत पक्की Bihar Rajya Sabha Election 2026: 5वीं सीट पर NDA vs महागठबंधन, तेजस्वी बोले- हम जीत रहे, कांग्रेस के 2 विधायकों के गायब होने को अफवाह बताया Bihar News : पटना से थावे के बीच नई फास्ट पैसेंजर ट्रेन शुरू, 6 घंटे 50 मिनट में पूरा होगा सफर; जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज Bihar Road Accident : रफ्तार का कहर! गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, स्कूटी को 200 मीटर तक घसीटा, युवक की मौत Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर वोटिंग शुरू, 6 उम्मीदवार मैदान में, शाम तक आएंगे नतीजे BIHAR NEWS : आज जेल से बाहर आएंगे मोकामा विधायक अनंत सिंह, कोर्ट ने इस काम के लिए दी ख़ास अनुमति

शराब की शिकायत अब सीधे केके पाठक के वाट्सएप नम्बर पर, इस नंबर पर मद्यनिषेध विभाग के प्रधान सचिव को करें कंप्लेन

30-Nov-2021 07:34 AM

PATNA : बिहार में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए नीतीश सरकार ने कॉल सेंटर से लेकर पता नहीं कितने इंतजाम किए लेकिन इसके बावजूद शराब की बिक्री होती रही। पीने वाले पीते रहे और घर-घर होम डिलीवरी का सिस्टम डिवेलप हो गया। लेकिन अब जब नीतीश कुमार ने एक बार फिर शराबबंदी को सफल बनाने का जिम्मा वरिष्ठ आईएएस अधिकारी केके पाठक के कंधे पर दिया तो उन्होंने एक बड़ी पहल कर डाली है। मद्य निषेध विभाग के प्रधान सचिव केके पाठक ने शराब से जुड़ी शिकायतों के लिए अपना ऑफिशियल व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। 


इस नम्बर पर वाट्सएप से शिकायत

मद्यनिषेध विभाग के प्रधान सचिव केके पाठक खुद पहल करते हुए अपना सरकारी व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। व्हाट्सएप नंबर 9473400600 पर कोई भी व्यक्ति शराब के बारे में सूचना दे सकता है। यह सूचना सीधे आईएएस अधिकारी केके पाठक के पास जाएगी। साथ ही सूचना देने वालों की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी। शराबबंदी को सफल बनाने के लिए केके पाठक ने यह बड़ी पहल की है केके पाठक चाहते हैं कि सिस्टम की कमियों का खामियाजा शराब को लेकर सूचना देने वाले लोगों को न झेलना पड़े यही वजह है कि उन्होंने अपना व्हाट्सएप नंबर ही पब्लिक कर दिया।


बढ़ेगी अधिकारियों की तादाद

इतना ही नहीं मध निषेध विभाग में अधिकारियों की कमी को देखते हुए। अब विभाग की तरफ से जल्द ही पुलिस विभाग से नए अधिकारी प्रतिनियुक्ति कर लाए जाएंगे। सरकार से विभाग जल्द ही इसकी मांग करने वाला है। पुलिस विभाग से विभाग तीन उपाधीक्षक 111 निरीक्षक और 104 अवर निरीक्षक के साथ-साथ 244 आरक्षी बल की प्रतिनियुक्ति चाहता है।और इसके लिए जल्द ही अधियाचन आ भेजी जाएगी। विभाग की तरफ से शराबबंदी को सफल बनाने के लिए हर जिले में डाटा एंट्री ऑपरेटर की भी तैनाती की जा रही है।