बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
06-Dec-2021 04:53 PM
PATNA : जनता दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद सोमवार को मीडिया को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी पर फिर बड़ी बात कह दी. बिहार में मिल रहे शराब की खाली बोतलों पर सीएम ने कहा कि कही एक बोतल दिख गया तो अब इसी को लेकर चर्चा होती है.
नीतीश ने कहा कि पियक्कड़ों की एक-एक हरकतों पर नजर रखी जा रही है. सीएम ने कहा कि अब लोग कहीं भी बोतल देख लेते हैं तो उसी घटना को लेकर चर्चा शुरू कर देते हैं, ऐसे में सरकार ने भी अपनी ओर से सजगता बढ़ा दी है.
बिहार में शराब की खाली बोतल मिलने से जुड़े सवाल के जवाब में नीतीश कुमार ने कहा कि हमारा अच्छा काम दिल्ली के अखबारों में नहीं छपता, पर शराब से जुड़े मामले अंग्रेजी अख़बारों में भी छापे जाते हैं. उन्होंने कहा कि मैं जब न्यूज पेपर देखता हूं तो समझ जाता हूं कि मामला क्या है. उन्होंने कहा इसके बावजूद हर चीजों को गंभीरता से लिया जा रहा है.
अफवाह पर ध्यान नहीं देना है. पटना पर विशेष नजर रखनी है. राजधानी को पहले नियंत्रित करना होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए ऐसी कोशिश की जा रही है कि शराब पीकर बोतल फेंकने वाली की तस्वीर सामने आ जाए. उन्होंने कहा कि शराब मामले से जुड़ी समस्या जनता दरबार में भी आई हैं, इसपर तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है.
वहीं CAG की रिपोर्ट में कई वित्तीय खामियों को लेकर दिये जा रहे बयान पर नीतीश कुमार ने कहा कि कमेंट देने में पब्लिसिटी मिलेगी इसलिए कमेंट करते हैं. 2005 की स्थिति से देख लीजिये बिहार में कितना काम हुआ है.