ब्रेकिंग न्यूज़

जज्बे को सलाम: अस्पताल से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची इंटर की छात्रा, मां बनने के कुछ ही घंटों बाद दिया एग्जाम मुंगेर में जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान हंगामा, दो पक्षों के बीच मारपीट Bihar News: ग्रामीण कार्य विभाग ने 60 से अधिक ठेकेदारों को किया ब्लैकलिस्ट/सस्पेंड, फर्जी कागजात लगाकर ठेका लेने समेत कई गंभीर आरोप BIHAR: बारात से लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, इलाके में पसरा मातम Bihar News: पटना में खुलने जा रहे इतने सीएनजी स्टेशन, जल्द दूर होगी लोगों की बड़ी परेशानी Bihar News: पटना में खुलने जा रहे इतने सीएनजी स्टेशन, जल्द दूर होगी लोगों की बड़ी परेशानी Revenue Department : सभी CO को सोमवार को हर हाल में ड्यूटी पर रहना होगा, गायब रहे तो एक्शन तय; प्रधान सचिव करेंगे निगरानी Pappu Yadav Arrest: 31साल पुराने मामले में अरेस्ट होने के बाद कोर्ट में पेश हुए निर्दलीय सांसद पप्पू यादव, जानिए क्या रहा न्यायालय का फैसला ‘पप्पू यादव का रहा है कलंकित इतिहास, लफुआगिरी से उन्हें फुर्सत नहीं’, गिरफ्तारी पर बोले JDU नेता श्याम रजक ‘पप्पू यादव का रहा है कलंकित इतिहास, लफुआगिरी से उन्हें फुर्सत नहीं’, गिरफ्तारी पर बोले JDU नेता श्याम रजक

शहरी विकास विभाग में जूनियर इंजीनियरों के 463 पदों पर होगी भर्ती, 27 हजार रुपए मिलेगी सैलरी

शहरी विकास विभाग में जूनियर इंजीनियरों के 463 पदों पर होगी भर्ती, 27 हजार रुपए मिलेगी सैलरी

17-Dec-2019 04:52 PM

PATNA: बिहार के युवाओं के लिए जूनियर इंजीनियर बनने का सुनहरा मौका है. शहरी विकास विभाग ने जूनियर इंजीनियर के 463 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगा है. इसको लेकर अभ्यर्थी 19 दिसंबर से 8 जनवरी 2020 तक आवेदन कर सकते हैं. 

27 हजार रुपए मिलेगी सैलेरी

चयन होने के बाद 27 हजार रुपए सैलरी मिलेगी. इस पद के लिए जो अभ्यर्थी सिविल / इलेक्ट्रिकल / मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का पॉलिटेक्निक डिप्लोमा किए हो वह आवेदन कर सकते हैं. आवेदकों की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 37 साल होनी चाहिए. वही, महिलाओं को उम्र सीमा में तीन साल की छुट मिली है. महिला अभ्यर्थी 40 साल की उम्र तक आवेदन कर सकती है.  

मेरिट लिस्ट पर होगी बहाली

अभ्यर्थी विभाग के आधिकारिक वेबसाइट urban.bih.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों  चयन मेरिट लिस्ट पर किया जाएगा. वही, नगर विकास विभाग में कुल 1056 पदों पर बहाली होने वाली है. जिन पोस्ट पर बहाली निकली है, उनमें अधीक्षण अभियंता, सहायक अभियंता, कार्यपालक अभियंता, जूनियर इंजीनियर, चीफ टाउन प्लानर, एसोसिएट टाउन प्लानर, असिस्टेंट टाउन प्लानर, सचिवालय सहायक, अपर डिवीजन क्लर्क, निजी सहायक, स्टेनोग्राफर, लोअर डिवीजन के पद शामिल हैं.