Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव
20-Sep-2020 01:08 PM
PATNA: सीवान से आरजेडी के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन ने तिहाड़ जेल से पैरोल को लेकर अर्जी लगाई है. कल उनके पिता का निधन हुआ है. पैरोल को लेकर उन्होंने अपने पिता के निधन का हवाला दिया है. 2018 से शहाबुद्दीन तिहाड़ जेल में बंद है.
कल पिता का हुआ निधन
शहाबुद्दीन के पिता शेख हसिब्बूल्लाह का कल निधन हो गया. 85 साल के शेख हसिब्बूल्लाह करीब 2 महीने से बीमार चल रहे थे. जिन्हें इलाज के लिए पटना के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. इलाज के बाद उन्हें घर ले जाया गया था. जहां उन्होंने अपने पैतृक निवास पर ही आखिरी सांस ली. पिता के निधन के बाद शहाबुद्दीन के घर में मातम छा गया है. राजद के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के पिता शेख हसिब्बूल्लाह का निधन हुसैनगंज प्रखंड के प्रतापपुर गांव स्तिथ उनके पैतृक निवास पर हुआ. शहाबुद्दीन फिलहाल दिल्ली जेल में बंद हैं. शहाबुद्दीन तीन भाई थे लेकिन पिछले साल ही उनके एक भाई शेख समसुद्दीन का भी आकस्मिक निधन हो गया था. भाई शेख समसुद्दीन के निधन के बाद बड़े भाई ज्ञासुद्दीन और शहाबुद्दीन ही हैं.
तिहाड़ जेल में बंद है शहाबुद्दीन
सुप्रीम कोर्ट ने सीवान के दिवंगत पत्रकार राजदेव रंजन की पत्नी आशा रंजन और चंद्रशेखर प्रसाद की याचिका पर बिहार में तीन दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमों का सामना कर रहे शहाबुद्दीन को 15 फरवरी, 2018 को सीवान जेल से दिल्ली की तिहाड़ जेल में ट्रांसफर करने का आदेश दिया था. जिसके बाद से शहाबुद्दीन तिहाड़ में बंद है. आशा रंजन के पति राजदेव रंजन और चन्द्रशेखर प्रसाद के तीन बेटों की अलग अलग घटनाओं में हत्या कर दी गयी थी.