BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा
06-Oct-2023 09:08 PM
By FIRST BIHAR
SIWAN: सीवान के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब का नाम एक बार फिर से चर्चा में है। शुक्रवार को हुसैनगंज थाना क्षेत्र में 42 कट्ठा जमीन के विवाद को लेकर हुए 50 राउंड फायरिंग के मामले में ओसामा का नाम जुड़ता दिख रहा है। सोशल मीडिया पर एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहा ऑडियो ऑडियो में मो. शहाबुद्दीन का बेटा ओसामा एक शख्स से बातचीत कर रहा है। इसको लेकर हुसैनगंज थाना में आवेदन दिया गया है। ओसामा का ऑडियो वायरल होने के बाद चर्चा है कि क्या ओसामा भी अपने पिता शहाबुद्दीन की राह पर चल पड़ा है।
दरअसल, पूरा मामला हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छपिया खुर्द बगीचा के पास स्थित 42 कट्ठा जमीन से जुड़ा है। बताया जाता है कि सीवान नगर थाना क्षेत्र के बनिया टोली निवासी अजय कुमार का बेटा अभिषेक कुमार ने छपिया खुर्द स्थित अपनी पुस्तैनी जमीन को बेचने के लिए लक्ष्मीपुर निवासी अर्जुन यादव से एग्रीमेंट किया है। शुक्रवार को अर्जुन यादव उक्त जमीन पर बाउंड्री का काम करा रहे थे, तभी 20 से 25 अज्ञात लोग वहां पहुंचे और बाउंड्री को जबरन तोड़ दिया और धमकी दी कि काम बंद कर दो नहीं तो अंजाम भुगतने को तैयार रहो। इस दौरान दहशत फैलान के लिए असामाजिक तत्वों ने करीब 50 राउंड फायरिंग की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देश सभी हमलावर मौके से फरार हो गए।
इस घटना के बाद पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब का नाम चर्चा में आ गया है। पीड़ित अभिषेक कुमार ने हुसैनगंज थाने में आवेदन दिया है जिसमें उसने घटना के पीछे प्रतापपुर निवासी मो. शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब और तेतरिया निवासी पूर्व मुखिया छोटे उर्फ कुतुबुद्दीन के बेटे सलमान उर्फ सैफ का हाथ होने की बात कही है। अभिषेक कुमार ने आरोप लगाया है कि ओसामा शहाब बार-बार धमकी दे रहा है कि ये जमीन मुझे दे दो, मुझे कॉलेज खोलना है और नहीं दोगे तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो। उधर, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ चल रही है।
वहीं, इस मामले से जुड़ा एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो ओसामा शहाब और अभिषेक कुमार उर्फ जिम्मी की बातचीत का है। बातचीत में कहा जा रहा है कि अगला आदमी मेरे बस की बात नहीं है। इस पर दूसरा व्यक्ति कह रहा है कि अगले आदमी को पैसा हमको वापस करना है न। अर्जुन को पैसा वापस हो जाएगा? इस पर तीसरे व्यक्ति हां कह रहा है। फिर दूसरा व्यक्ति कह रहा है कि ना होई त उसको मरवा देना। केस होई त देखल जाई। एक करोड़ रुपये केस में दे दिहल जाई। हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल ऑडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।