‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार
28-Sep-2020 04:25 PM
DESK : बेटे को शादीशुदा महिला से प्यार हो गया और दोनों ने साथ रहने की ठान ली. जिसके बाद दोनों घर छोड़कर भाग गए. यह मामले सामने आने के बाद लड़के के मां-बाप परेशान हो गए. आसपास हो रही बदनामी के डर से दोनों ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया.
मामला राजस्थान के जोधपुर जिले का है. नगर थाना इलाके के मसूरिया स्थित श्रमिकपूरा में एक दंपत्ति ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. मामले का खुलासा तब हुआ जब परिजनों ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया. जिसके बाद खिड़की से झांकने पर परिजनों ने देखा कि दोनों पति-पत्नी फांसी के फंदे पर लटके हुए हैं.
जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंचे देव नगर थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों ने बताया कि मृतक विष्णु और उनकी पत्नी मंजू देवी काफी लंबे समय से मानसिक तनाव में थे. उनका बेटा हाल ही में एक शादीशुदा महिला को भगा कर ले गया था, जिसके बाद में दोनों परेशान चल रहे थे और इसी कारण उन्होंने सुसाइड कर लिया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.