ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर

शादी के कुछ देर बाद दूल्हे की मौत, घर में मातम का माहौल

शादी के कुछ देर बाद दूल्हे की मौत, घर में मातम का माहौल

30-Nov-2021 03:38 PM

BETTIAH: बेतिया में शादी की खुशियां पल भर में मातम में तब्दील हो गयी। शादी के बाद जब बाराती अपने-अपने घर पहुंच गये और दूल्हन भी दूल्हे के साथ अपनी ससुराल पहुंची तभी अचानक दूल्हे की तबीयत बिगड़ गयी। आनन-फानन में मनीष को चनपटिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेतिया रेफर कर दिया। बेतिया में इलाज के दौरान मौत हो गयी। 


शादी के कुछ घंटे बाद दूल्हे की मौत की सूचना जब परिवार के सदस्यों को मिली तब घर में मातम का माहौल हो गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही नई नवेली दुल्हन की मांग कुछ ही घंटों बाद सूनी हो गयी। यह दर्दनाक घटना बेतिया के लौरिया प्रखंड के छरदवाली बसंतपुर गांव की है। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। 


उधर लड़की के मायके वालों के बीच कोहराम मचा हुआ है। उनके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। कुछ देर पहले ही उन्होंने अपने हाथों से बेटी को ससुराल के लिए विदा किया था। जिसके कुछ ही घंटे बाद उन्हें यह खबर मिली। लड़की के मायके वाले और ससुराल पक्ष के लोग इस घटना से काफी सदमें में हैं। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।  


घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक मनीष कुमार चंद्रशेखर गिरी के एकलौते पुत्र थे। जिसकी शादी योगापट्टी थाना क्षेत्र के विरती टोला अमइठिया गांव निवासी चंद्रिका गिरी की बेटी के साथ बीती रात धूमधाम के साथ हुई थी। शादी के बाद मंगलवार की सुबह दुल्हा-दुल्हन की विदाई हुई। विदाई के बाद दुल्हा अपने घर दुल्हन को लेकर भी पहुंच गया। लेकिन तभी दुल्हे की तबीयत अचानक बिगड़ गयी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। जैसे ही इस बात की खबर दोनों पक्षों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। इस घटना से इलाके के लोग भी सकते में हैं। 


बारात गये गांव के लोगों का कहना है कि बीती रात ही हम लोग मनीष की शादी में शामिल हुए थे। गांव से लोग बाराती बनकर गये थे। दोनों की शादी धूमधाम के साथ की गयी थी। शादी होने के बाद वे लोग गांव पहुंच गये थे लेकिन तभी इस घटना की जानकारी मिली। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। उनकी आंखें नम हो गयी है। पूरे गांव में इस घटना को लेकर मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। वही दुल्हन के मायके वाले भी काफी सदमें में हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।