जज्बे को सलाम: अस्पताल से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची इंटर की छात्रा, मां बनने के कुछ ही घंटों बाद दिया एग्जाम मुंगेर में जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान हंगामा, दो पक्षों के बीच मारपीट Bihar News: ग्रामीण कार्य विभाग ने 60 से अधिक ठेकेदारों को किया ब्लैकलिस्ट/सस्पेंड, फर्जी कागजात लगाकर ठेका लेने समेत कई गंभीर आरोप BIHAR: बारात से लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, इलाके में पसरा मातम Bihar News: पटना में खुलने जा रहे इतने सीएनजी स्टेशन, जल्द दूर होगी लोगों की बड़ी परेशानी Bihar News: पटना में खुलने जा रहे इतने सीएनजी स्टेशन, जल्द दूर होगी लोगों की बड़ी परेशानी Revenue Department : सभी CO को सोमवार को हर हाल में ड्यूटी पर रहना होगा, गायब रहे तो एक्शन तय; प्रधान सचिव करेंगे निगरानी Pappu Yadav Arrest: 31साल पुराने मामले में अरेस्ट होने के बाद कोर्ट में पेश हुए निर्दलीय सांसद पप्पू यादव, जानिए क्या रहा न्यायालय का फैसला ‘पप्पू यादव का रहा है कलंकित इतिहास, लफुआगिरी से उन्हें फुर्सत नहीं’, गिरफ्तारी पर बोले JDU नेता श्याम रजक ‘पप्पू यादव का रहा है कलंकित इतिहास, लफुआगिरी से उन्हें फुर्सत नहीं’, गिरफ्तारी पर बोले JDU नेता श्याम रजक
21-Jul-2024 06:44 PM
By First Bihar
ARRAH: आरा के बिहिया में 17 जुलाई को पटना से बारात गई थी। तब धूमधाम के साथ शादी संपन्न हुई थी। लेकिन शादी के तीन दिन बाद ही दुल्हन थाने पर पहुंच गयी और यह कहने लगी की उसे लड़का पसंद नहीं है वो उसके साथ एक पल भी नहीं रहेगी। लड़की की बातें सुनकर परिजन और पुलिस कर्मी भी हैरान रह गये। पुलिस ने उसे काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वो उनकी बात माने तक को तैयार नहीं थी। परिजन बेटी की जिद्द के सामने सरेंडर पहले ही बोल चुके थे।
हालांकि उन्होंने भी बेटी को खूब समझाया कि अब तुम्हारी शादी हो चुकी है इस तरह की बात नहीं करो घर की इज्जत का भी ख्याल रखों लेकिन लड़की अपनी जिद्द पर अड़ी थी उसने थानाध्यक्ष के सामने ही कह दिया कि वो किसी कीमत पर पति के साथ नहीं रह सकती। थाने में उस वक्त पति भी मौजूद था। दोनों पक्ष के लोग भी वहां उपस्थित थे जो लड़की बातें सुनकर हैरान रह गये। उन्हें कुछ पता नहीं चल रहा था कि अब क्या करे और कहां जाएं?
दुल्हन तो जिद्द पर ही अड़ी है कि वो पति के साथ नहीं रहेगी। लोग इस बात से हैरान हैं कि शादी हुए अभी तीन दिन ही हुए है आखिर यह नौबत क्यों आ गयी? इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी होने लगी। परिजनों ने बताया कि शादी होने के बाद वो एक दिन भी खुशी से ससुराल में नहीं रही थी। शादी के चौथे दिन वो पति का घर पर छोड़कर थाने में चली गयी। थाने में जाकर कहने लगी मुझे पति पसंद नहीं है। किसी भी कीमत पर अब उसके साथ नहीं रहूंगी। उसकी बातें सुनकर पुलिसवाले भी दंग रह गये।
फिर दुल्हन अपने पिता पर जबरन शादी करवाने का आरोप लगाया। वह अपनी मर्जी से शादी करना चाहता था लेकिन परिवार वालों ने जबरदस्ती शादी करवा दी इसलिए वो इस शादी से खुश नहीं है। अब उसने पति से अलग होने के मन बना लिया है। वो अपने फैसले पर अडिग रहेगी। इतना कहने के बाद दुल्हन अपने मायके लौट आई। हालांकि शादी में जितने उपहार मिले थे उसे वो अपने साथ मायके ले गयी है। पूरे इलाके में इसकी चर्चा हो रही है। वही दुल्हा और उनके परिवार वाले पटना के लिए रवाना हो गये हैं।