ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Home / news / शादी के बाद तेजस्वी यादव आज पहली बार पहुंच रहे अपने गांव, पत्नी...

शादी के बाद तेजस्वी यादव आज पहली बार पहुंच रहे अपने गांव, पत्नी राजश्री भी रहेंगी मौजूद

24-Sep-2022 08:30 AM

PATNA : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव राजनीति में तो एक्टिव रहते ही हैं लेकिन जब बात उनके परिवार की आती है तो तेजस्वी इसमें भी पीछे नहीं हटते। शादी के बाद आज पहली बार तेजस्वी यादव अपने पूरे परिवार के पास अपने पैतृक गांव फुलवरिया जा रहे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी राजश्री यादव भी गांव जा रही हैं। उनके आगमन को लेकर गोपालगंज में पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। पूरे गांव को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। 




आपको बता दें, जिला मुख्यालय से लेकर थावे, मीरगंज, हथुआ और फुलवरिया इलाके में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। वहीं सड़क मार्ग से डिप्टी सीएम का काफिला निकलेगा। इसको लेकर वाहनों के परिचालन में कुछ बदलाव किए गए हैं। डिप्टी सीएम सबसे पहले थावे मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद मीरगंज में मरछिया देवी चौक पर अपनी दादी मरछिया देवी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। यहां से तेजस्वी हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल जाएंगे, जहां पौधारोपण के बाद वहां के भवन का शिलान्यास किया जाएगा। तेजस्वी यादव के साथ उनकी पत्नी राजश्री यादव भी मौजूद रहेंगी। 




आपको बता दें, तेजस्वी यादव ने इसी साल राजश्री यादव से शादी की थी। उनकी शादी दिल्ली में हुई थी। तब से लेकर अब तक दोनों गांव नहीं गए हैं। शादी के बाद ये पहला मौका है जब गांव की नई दुल्हन वहां पहुंच रही हैं। इसको लेकर लोगों में जमकर उत्साह देखने को मिल रहा है।