Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Crime News: बिहार में देर रात डकैतों का उत्पात, हथियार के बल पर की लाखों की लूटपाट; बमबाजी के थर्राया इलाका Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे
06-Oct-2024 11:51 AM
By First Bihar
SEOHAR: शिवहर में बेखौफ बदमाशों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर शव को पानी में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। पानी से युवक का शव मिलने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और शव को स्टेट हाईवे-54 पर शव रखकर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जोरदार हंगामा किया। घटना तरियानी थाना क्षेत्र के कुशहर गांव की है।
मृतक की पहचान, वार्ड नंबर- 09 निवासी राज मंगल पासवान के 30 वर्षीय बेटे सुरेश पासवान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुरेश पिछले तीन दिनों से घर से गायब था और रविवार की सुबह उसका शव कुशहर वार्ड नंबर 01 तालाब में उपलता हुआ बरामद हुआ। युवक का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने मृतक के शव को कुशहर चौक पर रख दिया और जमकर प्रदर्शन किया। सड़क जाम के कारण एसएच- 54 पर घंटों यातायात बाधित हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार समेत कई थानों के पुलिस मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा बुझाकर जाम को समाप्त करवाया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। एसडीपीओ अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम का गठन कर कई जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी किया जा रहा है। एसडीपीओ ने 12 घंटा के भीतर आरोपित को गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है। उधर, मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
रिपोर्ट- समीर कुमार झा