ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / सैनिटेरी हेल्थ इंस्पेक्टर की बहाली मामले में आज हुई सुनवाई, सरकार और BSSC...

सैनिटेरी हेल्थ इंस्पेक्टर की बहाली मामले में आज हुई सुनवाई, सरकार और BSSC से 4 सप्ताह में मांगा गया जवाब

26-Oct-2021 07:40 PM

PATNA: पटना हाईकोर्ट ने राज्य में सैनिटेरी हेल्थ इंस्पेक्टर की बहाली के मामले पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार और बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन को चार सप्ताह में जवाब देने का निर्देश दिया है। जस्टिस एके सिन्हा ने जीतेन्द्र कुमार व अन्य याचिका पर सुनवाई की।


2016 में बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने एक विज्ञापन निकालकर 276 सैनिटेरी हेल्थ इन्स्पेक्टर के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मांगा था। आवेदन ऑनलाइन भरने की तिथि 13 मई, 2016 से लेकर 8 जून, 2016 तक थी। 12 जून, 2016 को आवेदन भरने की अंतिम तिथि थी।


14 नवंबर, 2019 को इन पदों पर बहाली के लिए परीक्षा आयोजित की गई। 7 अगस्त, 2020 को प्रारंभिक लिखित परीक्षा में 130 उमीदवारों को सफल घोषित किया गया। जिनमें ये सभी याचिकाकर्ता भी शामिल थे। इन्हें 27 और 28 अगस्त, 2020 को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया। जिसमें उमीदवार शामिल भी हुए।


इसके बाद कमीशन ने नोटिस जारी कर साक्षात्कार के लिए मात्र 33 उम्मीदवार को ही बुलाया। जबकि विज्ञापन 276 हेल्थ सैनिटेरी इन्स्पेक्टर की बहाली के लिए निकाला गया था। यह भी महत्वपूर्ण है कि रिक्त पदों को भरने के लिए 2016 में स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने विज्ञापन प्रकाशित किया था लेकिन बहाली की प्रक्रिया अभी भी अधूरी है। इस मामले पर अब अगली सुनवाई 6 सप्ताह बाद होगी।