समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल
09-Jul-2024 07:20 AM
By First Bihar
DESK: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में गुरुवार 8 जुलाई को आतंकवादियों ने सेना की गाड़ी पर हमला बोल दिया। इस समले में पांच जवान शहीद हो गए हैं जबकि पांच बुरी तरह से घायल हुए हैं। एक बयान जारी कर आतंकी संगठन कश्मीर टाइगर्स ने हमले की जिम्मेवारी ली है।
आतंकी संगठन की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि हमले में शामिल आतंकवादियों ने एम4 असाल्ट राइफल, ग्रेनेड और अन्य हथियारों का इस्तेमाल किया है। आने वाले दिनों में और भी हमले होने की धमकी दी गई है। आतंकी संगठन ने इसे 26 जून को डोडा में मारे गए तीन आतंकवादियों की मौत का बदला करार दिया है।
सेना के मुताबिक, यह आतंकी हमला कठुआ से 150 किलोमीटर दूर लोहई मल्हार में बदनोता गांव में किया गया है। सेना की कुछ गाड़ियां हर दिन की तरह गुरुवार को भी गश्ती कर रही थीं। इसी दौरान आतंकवादियों ने सेना के काफिले पर हमला बोल दिया।
सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की है। हमले के बाद इलाके में अतिरिक्त बल को भेजा गया है। इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सड़कों की नाकाबंदी कर गाड़ियों की जांच की जा रही है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी संगठन लगातार सेना की गाड़ियों को निशाना बना रहे हैं। पिछले दिनों भी इसी तरह की घटना को अंजाम दिया गया था।