बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती
05-Apr-2022 05:50 PM
DESK: सेना भर्ती की मांग को लेकर राजस्थान का एक युवक दौड़ लगाते हुए दिल्ली पहुंच गया। उसने 50 घंटे में 350 किलोमीटर की दूरी तय की। 29 मार्च को वह राजस्थान से निकला था। रोजाना 70 किलोमीटर दौड़ लगाते हुए वह 2 अप्रैल को दिल्ली पहुंच गया। हाथ में तिरंगा लेकर दौड़ लगाते सुरेश भींचर का वीडियो किसी ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
राजस्थान के नागौर जिला निवासी 24 वर्षीय सुरेश भींचर भारतीय सेना में जाना चाहता है लेकिन दो साल से आर्मी की बहाली नहीं हो रही है। कई युवाओं की तो उम्र भी निकल रही है। अपनी इसी बात को सरकार तक रखने और युवाओं में जोश बढ़ाने के लिए उसने यह कदम उठाया है। सुरेश भींचर ने बताया कि राजस्थान से 29 मार्च को उसने दौड़ना शुरू किया था। रोज 70 किलोमीटर दौड़ने के बाद दो अप्रैल को वह दिल्ली पहुंचा है। सुरेश का सपना है कि वह सेना में जाए और देश की सेवा करें।
सेना में भर्ती का मुद्दा उठाने के लिए सुरेश ने यह अनोखा तरीका अपनाया। हाथ में तिरंगा लिए सुरेश राजस्थान से दिल्ली दौड़ते हुए पहुंच गया और अब वह अपनी आवाज दिल्ली में उठाएगा। सुरेश को लगातार दौड़ता देख किसी ने उसका वीडियो बना लिया और अब वही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।