Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर
29-Dec-2021 09:46 PM
By ALOK KUMAR
BETTIAH: इस वक्त की बड़ी खबर बेतिया से आ रही है जहां स्कूल परिसर में खेल रहे बच्चे को कुछ युवकों ने एयरगन से गोली मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन युवक मौके से फरार हो गये है जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बेतिया अनुमंडल के श्रीनगर थाना क्षेत्र में राजकीय प्राथमिक विद्यालय शाह टोली में बुधवार को खेल रहे दस वर्षीय बच्चे को कुछ युवकों ने एयरगन से गोली मार दी। गर्दन में गोली लगने से बिन्द टोली वार्ड 12 निवासी रकटू मुखिया के पुत्र भुटन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना पर पहुंची श्रीनगर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन मौके से फरार हो गये। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल अस्पताल में भेज दिया गया है।
बताया जाता है कि सामुदायिक भवन में प्राथमिक विद्यालय चलता है। जहां दो शिक्षिका कार्यरत है। बुधवार को बारिश होने की वजह से विद्यालय में बच्चों की संख्या कम थी। करीब दर्जन भर बच्चे विद्यालय परिसर में खेल रहे थे। तभी इसी दौरान कुछ युवक एयर गन लेकर पहुंच गये। खेल-खेल में भुटन के गर्दन पर एयरगन सटाकर उसे डराने लगे।
इस बीच एयरगन का ट्रिगर दब गया और गोली बच्चे को लग गयी। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। तभी शोर होने पर ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ लिया। तभी घटना की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। इस दौरान अन्य तीन युवक मौके से फरार हो गया।
थानाध्यक्ष निर्भय कुमार राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इस मामले में अर्जुन कुमार तथा बुधन चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। जबकि तीन युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का हाल बेहाल है। परिजन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।