ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / योगी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने लगायी फटकार, पूछा - यूपी में मंदिरों...

योगी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने लगायी फटकार, पूछा - यूपी में मंदिरों पर नियंत्रण के लिए कानून क्यों नहीं है?

22-Oct-2019 01:58 PM

DELHI : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने यूपी में धार्मिक संस्थानों के निर्माण को लेकर प्रशासनिक नियंत्रण नहीं होने पर यह फटकार लगाई है। 


सुप्रीम कोर्ट ने इस बात पर हैरत जताई है कि उत्तर प्रदेश में कोई भी मंदिर बना सकता है और उसके नाम पर पैसे इकट्ठा कर सकता है। यूपी में मंदिर निर्माण को लेकर कोई कानून नहीं है और ना ही सरकार का उस पर कोई नियंत्रण। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार से पूछा है कि मंदिर और धार्मिक संस्थानों पर नियंत्रण के लिए कोई कानून क्यों नहीं बनाया गया? 


धार्मिक संस्थाओं को लेकर उत्तर प्रदेश के हालात को सुप्रीम कोर्ट ने अराजक बताते हुए 6 हफ्ते के अंदर जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से पूछा है कि वह धार्मिक संस्थाओं पर नियंत्रण के लिए कानून बना रहे हैं या नहीं इस मामले पर स्पष्ट जवाब दें।