‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार
10-Dec-2020 12:46 PM
DESK: जिस विभाग के अधिकारी को घूसखोरों को पकड़ने की जिम्मेवारी मिली थी वह खुद ही रिश्वत ले रहा था. जिसके बाद उसके ही विभाग के अधिकारियों ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार डीएसपी एसीबी विभाग में तैनात है. यह कार्रवाई सवाईमाधोपुर में हुई है.
80 हजार रुपए ले रहा था रिश्वत
गिरफ्तारी के बारे में बताया जा रहा है कि एंटी करप्शन डे पर एसीबी का डीएसपी 80 हजार रुपए ले रहा था. पकड़ा गया अधिकारी भैरुंलाल मीणा डीएसपी है और उसके पास सवाईमाधोपुर में एसीबी के चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी मिली थी. दो साल के बाद वह रिटायर्ड होने वाला थे. अफसरों को ट्रैप की कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन देकर मंथली के तौर पर उनसे रिश्वत वसूल करता है. यह रकम वह अपने ऑफिस में ही लेता था.
डीटीओ से ले रहा था रिश्वत
डीएसपी सवाईमाधोपुर का जिला परिवहन अधिकारी महेशचंद से पैसा ले रहा था. यह पैसा उसके पास मंथली पहुंचता था. इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी को भी रिश्वत देने के आरोप में एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया. दोनों की घरों को छापेमारी हुई. भरोसा देता था कि वह किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगा. बस उसको समय पर फिक्स मंथली पहुंच जानी चाहिए. दोनों की गिरफ्तारी के बाद हड़कंप मच गया है.