ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / news / सऊदी अरब में सड़क हादसे में हुई थी युवक की मौत, 58 दिन...

सऊदी अरब में सड़क हादसे में हुई थी युवक की मौत, 58 दिन बाद घर पहुंचा पार्थिव शरीर

05-Dec-2021 07:34 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: सऊदी अरब में 8 अक्टूबर को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई थी। घटना के 58 दिनों बाद आज पार्थिव शरीर घर पहुंचा। जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।


बताया जाता है कि अमौर प्रखंड क्षेत्र के रंगरैय्या लालटोली पंचायत के लालटोली गांव के रहने वाले शौकत का शव 58 दिनों के बाद उनके पैतृक आवास पहुंचा। पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। उनके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था।  


बता दें कि 8 अक्टूबर को सऊदी अरब के ताइफ़ शहर में सड़क दुर्घटना में शौकत आलम की मौत हो गयी थी। प्रखंड अंतर्गत रंगरैय्या लालटोली पंचायत के बड़ा लालटोली के अमालुद्दीन के पुत्र शौकत सऊदी अरब में पेट्रोल पंप पर काम करते थे। पेट्रोल पंप पर जाने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई थी। 


विधायक अख्तरुल ईमान एवं जिला परिषद प्रतिनिधि अफरोज आलम की पहल पर सऊदी अरब से शव को उनके गांव लाल टोली लाया गया। शव के गांव में पहुंचते ही पूरा माहौल गमगीन हो गया। लोगों की भीड़ इतनी थी कि अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में लोग घर की छतों पर भी चढ़ गये और उन्हें अंतिम विदाई दी। 


news image


news image


news image