ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / बिहार: सत्तू फैक्ट्री में हुआ जबरदस्त धमाका, आधा दर्जन मजदूर झुलसे, संचालक फरार...

बिहार: सत्तू फैक्ट्री में हुआ जबरदस्त धमाका, आधा दर्जन मजदूर झुलसे, संचालक फरार

11-Feb-2023 02:54 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में एक सत्तू फैक्ट्री में तेज आवाज के साथ गैस का रिसाव होने लगा.  रिसाव के साथ अचानक आग पकड़ ली. इस क्रम में आग की चपेट में आने से काम कर रहे आधा दर्जन मजदूर झुलस गये. सभी झुलसे हुए लोगों को आनन-फानन में इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया.


यह घटना मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र के दरियापुर कफेन पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर सात के मधौल स्थित एक सत्तू फैक्ट्री में हुई है. बताया जा रहा है घटना के बाद फैक्ट्री का शटर गिराकर संचालक फरार हो गया. इस घटना के बाद आसपास के लोगों में भगदड़ मच गयी. 


बताया जा रहा है कि सत्तू फैक्ट्री में चना को उबालने के लिए गैस चालू किया गया. इसी बीच पाइप से गैस का रिसाव होने लगा. फिर तेज ताप के कारण उसमें से आग की लपटें निकलने लगीं. इसके बाद वहां भगदड़ मच गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना में करीब आधा दर्जन मजदूर घायल है. घटना को लेकर तुर्की ओपी प्रभारी रवि प्रकाश ने तीन लोगों के झुलसने की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि फिलहाल फैक्ट्री का शटर गिराकर संचालक फरार है. आगे की कार्रवाई हो रही है. 


इस घटना में श्तानीय लोगों की भीड़ जुट गई. जिसके बाद आग पर काबू पाया गया. और घायल मजदूरों को अंदर से बहार निकाला.