ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / सासाराम नगर निगम कार्यालय में हंगामा, नगर आयुक्त को बनाया बंधक

सासाराम नगर निगम कार्यालय में हंगामा, नगर आयुक्त को बनाया बंधक

27-May-2023 07:14 PM

By RANJAN

SASARAM: सासाराम नगर निगम के मेयर और वार्ड पार्षदों ने नगर निगम कार्यालय में जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान उन्होंने नगर आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल को बंधक बना लिया। उन्हें उनके कक्ष में बंद कर दिया और गेट में ताला जड़ दिया। जिसके कारण नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार पाल घंटों कक्ष में बंद रहे। 


मौके पर मौजूद वार्ड पार्षदों ने नगर आयुक्त पर मनमानी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। जिस कारण आज दिनभर नगर निगम का सामान्य कामकाज भी ठप रहा। हंगामा कर रहे मेयर, डिप्टी मेयर और वार्ड पार्षदों का आरोप है कि नगर आयुक्त द्वारा मनमाना रवैय्या अपनाया जाता है पिछले डेढ़ साल महीने से नगर में विकास कार्य ठप पड़ा हुआ है।


सड़कों और गलियों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। लेकिन साफ-सफाई पर किसी तरह का ध्यान नहीं है। आज सशक्त स्थाई समिति की बैठक थी जिसमें विभिन्न मसलों को लेकर वार्ड पार्षदों और नगर आयुक्त के बीच बहस हो गयी। देखते ही देखते यह हंगामे में तब्दील हो गयी। मौके की नजाकत को देखते हुए सासाराम सदर एसडीओ मनोज कुमार, एसडीपीओ संतोष कुमार राय ने पहुंचकर लोगों को  शांत कराया।