बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
15-Feb-2020 03:39 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सासाराम से जहां सरकारी अफसरों को लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा है. आक्रोशित लोगों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी की जमकर पिटाई की है. घटनास्थल पर इस वक्त अफरा-तफरी का माहौल है. पुलिस लोगों को समझाने की कोशिश में जुटी हुई है.
घटना रोहतास जिले के सासाराम इलाके की है. जहां करगहर के सेमरी में प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी को आक्रोशित लोगों ने निशाना बनाया है. मिली जानकारी के मुताबिक करगहर के BDO और CO के साथ मारपीट और धक्का-मुक्की हुई है. बताया जा रहा है कि बीडीओ की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई है. गाड़ी में तोड़फोड़ लार ;लोगों ने उसे क्षतिग्रस्त कर दिया है.
घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस ने बताया कि BDO और CO तालाब के आसपास से अतिक्रमण हटाने गए थे. इस कार्रवाई से नाराज स्थानीय लोगों ने उनके ऊपर हमला बोल दिया. ग्रामीणों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और फिर मारपीट और धक्का-मुक्की भी की. उन्होंने बताया कि आरोपियों को चिन्हित कर उनके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी.