ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / Sasaram Crime News: नर्तकी आरती हत्याकांड का खुलासा, आरोपी को पुलिस ने दबोचा...

Sasaram Crime News: नर्तकी आरती हत्याकांड का खुलासा, आरोपी को पुलिस ने दबोचा तो पति ने कोर्ट में किया सरेंडर

09-Oct-2024 05:46 PM

By RANJAN

SASARAM: सासाराम में 30 सितंबर को एक नर्तकी की हत्या की गयी थी। इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया वही पुलिसिया दबिश को देखते हुए आरोपी पति ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। 


बता दें कि नर्तकी आरती कुमारी की हत्या उसके पति आदित्य कुमार सिंह ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर की थी। 3 साल पहले एक नाच प्रोग्राम के दौरान आरती की मुलाकात भोजपुर जिले के रहने वाले आदित्य कुमार सिंह से हुई थी। जिसके बाद दोनों के बीच प्यार का परवान ऐसा चढ़ा कि दोनों ने शादी रचा ली। जिसके बाद आरती ने एक बच्चे को जन्म दिया। लेकिन पिछले एक साल से आदित्य ने आरती से दूरी बना ली और खर्च देना भी बंद कर दिया। 


जिसके बाद परेशान  नर्तकी आरती फिर से अपने पुराने धंधे में लौट आई। आरती के इस कदम से पति आदित्य गुस्सा हो गया। आदित्य अपने एक साथी मंजय कुमार के साथ मिलकर आरती की हत्या का प्लान बनाया। किसी तरह बहला-फुसला कर आरती को अपने साथ ले गया और सुनसान जगह करबंदिया के पास लाया और गोली मारकर हत्या कर सड़क किनारे फेंक दिया। 


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस छानबीन शुरू की और वारदात में शामिल मंजय कुमार को उत्तर प्रदेश के विंध्याचल के पास से गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस के दबिश को देखते हुए आदित्य कुमार सिंह ने भी कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। जिसके बाद आदित्य को पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की। एसपी रौशन कुमार ने बताया कि बहुत कम समय में इस मामले का उद्भेदन किया गया है।