ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / LJP का अध्यक्ष बनते ही तेवर दिखाने लगे चिराग, सर्वदलीय बैठक में थ्री...

LJP का अध्यक्ष बनते ही तेवर दिखाने लगे चिराग, सर्वदलीय बैठक में थ्री प्वाइंट एजेंडा के साथ NDA कोऑर्डिनेशन कमिटी बनाने की रखी मांग

17-Nov-2019 03:42 PM

DELHI : लोक जनशक्ति पार्टी की कमान संभालने के बाद चिराग पासवान कुछ नया करने का प्रयास कर रहे हैं. चिराग का पूरा ध्यान इस बात पर लगा है कि पार्टी को कैसे नए तबके के बीच मजबूत बनाया जाए यही वजह है कि चिराग अब युवा और महिला वोटरों को फोकस कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में चिराग पासवान ने आज थ्री प्वाइंट एजेंडा पर फोकस किया है. चिराग पासवान ने एनडीए में कोऑर्डिनेशन कमिटी बनाए जाने की मांग भी पीएम मोदी से की है साथ ही साथ एनडीए का संयोजक बनाने की भी अपील की है.

चिराग ने की यह मांग

चिराग ने बैठक में राष्ट्रीय युवा आयोग का गठन, महिला आरक्षण बिल और इंडियन जूडिशल सर्विस के गठन का मामला उठाया है. इस पर पीएम मोदी ने कहा कि इस सभी विषयों पर सदन में गंभीरता के साथ चर्चा होनी चाहिए. अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार चिराग बैठक में शामिल हुए. 

बैठक में कई दल थे शामिल

बता दें कि सोमवार से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र से पहले आज रणनीति को लेकर केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी. जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत विपक्ष के कई बड़े नेता बैठक में शामिल हुए. इस बैठक में जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला को हिरासत में रखने का मुद्दा भी उठा.