पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर
18-Nov-2021 12:41 PM
DESK: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों की मां बन गई है। प्रीति जिंदा ने यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की है। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा आज भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन वे अपने फैंस को तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर अपडेट देती रहती है। इस बार उन्होंने गुड न्यूज शेयर किया है।
46 साल की उम्र में प्रीति जिंटा जुडवां बच्चों की मां बनी हैं। अपने पोस्ट में प्रीति जिंटा ने लिखा है कि "इस अविश्वसनीय यात्रा का हिस्सा बनने के लिए डॉक्टरों, नर्सों और हमारे सरोगेट को दिल से धन्यवाद...सभी को बहुत सारा प्यार" प्रिति जिंदा के इस पोस्ट के बाद लोग बधाई भी दे रहे हैं।
बता दें कि 29 फरवरी 2016 को प्रीति जिंटा ने अपने अमेरिकी बॉयफ्रेंड जेन गुडइनफ के साथ लॉस एंजिल्स में शादी की थी। प्रीति जिंटा ने मां बनने की खुशखबरी फैंस के साथ अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। प्रीति जिंटा ने दोनों जुड़वां बच्चों का नाम भी रख लिया है। एक का नाम Jai Zinta Goodenough रखा हैं तो दूसरे को नाम Gia Zinta Goodenough रखा है।
गौरतलब है कि सरोगेसी का रास्ता चुनने वाली प्रीति जिंटा पहली सिलेब्रिटी नहीं हैं। उनसे पहले भी कई सेलेब्स सरोगेसी के जरिए पेरेंट बन चुके हैं। जिसमें करण जौहर, सनी लियोनी और एकता कपूर शामिल हैं।
बात यदि प्रीति जिंटा की फिल्मों की बात करें तो 'वीर-जारा', 'कल हो न हो', 'कोई मिल गया' और 'कभी अलविदा ना कहना' जैसी फिल्मों के लिए प्रीति जिंटा जानी जाती है। ये सभी बॉलीवुड की ये सभी फिल्में अपने दौर में सुपर हिट रही है।




