ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव

Home / news / सरकार की सात निश्चय योजना फेल, ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं...

सरकार की सात निश्चय योजना फेल, ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का दिया नारा

24-Sep-2020 11:20 AM

By saif ali

MUNGER : बिहार सरकार के लाख दावों के बावजूद भी सरकार की ड्रीम प्रोजेक्ट योजना सात निश्चय फेल हो रही है. ऐसा ही मामला मुंगेर जिले के संग्रामपुर प्रखंड के वार्ड संख्या 4 में देखने को मिला, जहां लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. वार्ड संख्या 4 में 500 से अधिक आबादी वाला गांव आजतक सात निश्चय योजना के पूरा होने के  इंतज़ार में है. 


वार्ड में ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं लिखी तख्ती लगाकर सरकार के अधिकारियों और वार्ड पार्षद के खिलाफ मुर्दाबाद का नारा लगाया. ज़मीनी हकीकत यह कि ग्रामीणों के चलने के लिए आज तक सड़क नहीं बनाई गई. बीते 2 दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण टूटी फूटी सड़क भी घुटने भर से अधिक पानी में डूबी हुई है. बारिश में गांव के घरों में पानी घुस जाता है. 


घरों में नाले और बारिश का पानी अंदर आने से लोगों में सरकार और उनके नुमाइंदों के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है. ऐसे में ग्रामीणों की माने तो विधानसभा चुनाव में JDU को बड़ा झटका  इस गांव से लग सकता है. सात निश्चय योजना पूरा नहीं होने के कारण ग्रामीण का कहना है कि चुनाव के समय उम्मीदवार वोट लेने तो आते हैं मगर जितने के बाद लौटकर देखने भी कोई नहीं आता है. जनता मरती रहे लेकिन किसी का कोई सुनता तक नहीं है. 


वहीं वार्ड सदस्य मांझी ने बताया कि मुखिया के द्वारा सात निश्चय योजना का पैसा नहीं दिए जाने के कारण सात निश्चय योजना का काम ठप पड़ा हुआ है बीते 2 वर्ष से किसी तरह का सात निश्चय का योजना का काम इलाके में नहीं हुआ है. इस मामले के गर्म होने के बाद इलाके के BDO का कहना है कि वो वार्ड सदस्य, मुखिया और अधिकारियों से बात कर जल्द से जल्द योजना को पूरा कराने की कोशिश करेंगे.