पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़
21-Dec-2020 05:07 PM
PATNA : बिहार सरकार को ये ही भरोसा नहीं है कि जिन पर शराब को रोकने की जिम्मेवारी है वे खुद शराब नहीं पीते. जी हां, शराबबंदी वाले राज्य में सरकार ने आज पुलिसकर्मियों को शपथ दिलायी कि वे कभी शराब का सेवन नहीं करेंगे. मजे की बात ये भी है कि हर साल कसम खाने का ये समारोह होता है, जो एक बार खसम खा लेते हैं उन्हें अगले साल फिर से कसम खाने को कहा जाता है.
पुलिसकर्मियों की कसम
नीतीश सरकार के फरमान पर आज पूरे राज्य में पुलिसकर्मियों के कसम खाने का समारोह हुआ. पुलिस मुख्यालय में डीजीपी एस के सिंघल के नेतृत्व में शपथ लेने का कार्यक्रम हुआ. उनकी अगुआई में पुलिसवालों ने कसल ली कि वे शराब का सेवन नहीं करेंगे. न सिर्फ बिहार में बल्कि बिहार से बाहर जायेंगे तो भी शराब का सेवन नहीं करेंगे.
हर साल कसम खाने की जरूरत क्या
हम आपको बता दें कि सरकार हर साल पुलिसकर्मियों के लिए इस तरह का शपथ ग्रहण आयोजित करती है. यानि सरकार को ये भी भरोसा नहीं है कि जिन्हें एक बार कसम खिला दी वे अपने कसम पर कायम रहेंगे. लिहाजा हर साल उन्हें कसम खिलाने की जरूरत पड़ रही है. बिहार में शराब रोकने का जिम्मा मुख्यतः पुलिसवालों की ही है. सरकार उन्हें ही कसम खिला रही है यानि सत्ता में बैठे लोगों को ये भरोसा नहीं है कि कानून का सम्मान कर पुलिस वाले खुद शराब नहीं पियेंगे.
वैसे आप भी देखिये शपथ की उन पक्तियों को जो सरकार ने पुलिस वालों के लिए तैयार किया है- “मैं अपने जीवनकाल में कभी शराब का सेवन नहीं करूंगा. अगर कभी शराब से जुड़ी गतिविधियों में लिप्त पाया गया तो मैं कार्रवाई के लिए उत्तरदायी होऊंगा".
डीजीपी की प्राथमिकता है शराब रोकना
कार्यकारी से पूर्णकालिक डीजीपी बने एसके सिंघल ने शराब नहीं पीने के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कहा कि शराबबंदी को अमल में लाना उनकी पहली प्राथमिकता है. वे हर हाल में बिहार में शराबबंदी को सही तरीके से लागू करायेंगे.