PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान
25-Nov-2020 07:52 AM
PATNA : बिहार में चुनाव के दौरान भले ही कोरोना को लेकर लापरवाही देखी हो लेकिन अब नई सरकार बनने के बाद सब का ध्यान कोरोना पर जा टिका है. कोरोना की वापसी को देखते हुए अब बिहार सरकार भी अलर्ट मूड में है. कोरोना से निपटने के लिए प्रशासन अब नए नियम कायदे बना रहा है. बिहार में चुनाव और त्योहारों के मौसम के बाद कोरोना मरीजों की बढ़ती तादाद को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला किया है.
पटना के जिस घर में कोरोना संक्रमित मिलेंगे उसे कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा. पटना के सिविल सर्जन डॉ वीणा कुमारी सिंह ने इस बात की पुष्टि की है कि प्रशासन को इस संबंध में जानकारी दे दी गई है. इसके साथ ही ऐसे संक्रमित बुजुर्ग जो ब्लड प्रेशर, शुगर और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं उनको घरों की बजाय आइसोलेशन सेंटर में रखने की सलाह दी जा रही है.
पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स और बामेती में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर को हटा दिया गया था और अब इसे एक बार फिर से एक्टिवेट किए जाने की तैयारी है, फिलहाल होटल पाटलिपुत्र अशोक सगुना मोड़ और बिहटा के आइसोलेशन सेंटर को पहले एक्टिवेट किया जाएगा. पटना के ग्रामीण इलाके में 3और दानापुर के अनुमंडलीय अस्पताल में भी आइसोलेशन सेंटर की सुविधा बहाल की जाएगी. इसकी पुष्टि डीआईओ डॉक्टर एसपी विनायक ने की है. कोरोना से जुड़ी शिकायत और सलाह के लिए कंट्रोल रूम में भी लोग संपर्क कर सकते हैं. सिविल सर्जन कंट्रोल रूम के नंबर 224 9964 और टोल फ्री नंबर 18003 456 019 पर संपर्क किया जा सकता है.