बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा
18-Dec-2021 09:54 AM
PATNA : इस वक्त खबर आ रही है कि नीतीश सरकार ने शारीरिक अनुदेशकों को बड़ी सौगात देने का फैसला लिया है. नीतीश सरकार राज्य के प्रारंभिक स्कूल में तैनात शिक्षा और स्वास्थ्य अनुदेशकों को 8 हजार रुपये मानदेय देने जा रही है. बता दें सरकार ने प्रति सालाना 200 रुपये की वेतनवृद्धि देने की भी बात कही है.
आपको बता दें शिक्षा विभाग के उपसचिव अरशद फिरोज ने इस मामला में अधिसूचना जारी कर दी है. अधिसूचना के मुताबिक नियुक्ति की गाइडलाइन जारी कर दी गई है. जल्द ही इन पदों पर आरक्षण रोस्टर क्लियरेंस होने के बाद ही पोस्टिंग का शेड्यूल जारी किया जाएगा. जिन विद्यालयों में 100 से अधिक छात्र ऐसे हैं जिनका एडमिशन आरटीई के जरिए हुआ है. वहां शारीरिक शिक्षा सह स्वास्थ्य अनुदेशक की बहाली की जाएगी. इसको लेकर 8386 राजकीयकृत प्रारंभिक स्कूलों में एक-एक अनुदेशक के पद से 22 अक्टूबर 2021 के आदेश से होगी.
जानकारी के अनुसार बता दें नियुक्ति के संबंध में समय सारणी और कैलेंडर प्राथमिक शिक्षा निदेशालय तैयार किया जाएगा. डीईओ नियोजन इकाई को पर आवंटित करते हुए डीएम से आरक्षण रोस्टर क्लियर कराकर नियोजन इकाई को कोटिवार रिक्त की सूचना देंगे. जहां सरकार नियुक्ति और मानदेय को लेकर दावे कर रही है, वहीं नियुक्ति के लिए दिंसबर 2019 को बीएसईबी की योग्यता परीक्षा में पास हुए 3523 अभ्यर्थी अभी तक अपनी नियुक्ति की राह जोह रहे हैं.