ब्रेकिंग न्यूज़

BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा

‘भीख नहीं अधिकार मांग रहे.. आरक्षण निषादों का हक’ सारण में संकल्प यात्रा के दौरान गरजे सहनी

13-Oct-2023 07:28 PM

By First Bihar

CHHAPRA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी शुक्रवार को अपनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के क्रम में सारण पहुंचे। सारण में संकल्प यात्रा की शुरुआत मिर्जापुर, गोवरिया पुल से हुई, जहां बड़ी संख्या में मौजूद युवाओं ने हाथ में गंगाजल लेकर आने वाली पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के लिए और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।


उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सहनी ने कहा कि बिहार, यूपी और झारखंड के निषादों का आरक्षण हक है। उन्होंने कहा कि हम कोई भीख नहीं मांग रहे, हक मांग रहे हैं। जब दिल्ली और पश्चिम बंगाल में निषाद को आरक्षण मिल रहा है तो इन राज्यों में क्यों नहीं, जबकि देश के पीएम एक है और संविधान एक है। 


मुकेश सहनी ने लोगों में उत्साह भरते हुए कहा कि अगर हम एकजुट रहे तो पटना और लखनऊ क्या दिल्ली भी हमारे लिए दूर नहीं है। आज बिहार के युवा आरक्षण के लिया यहां संकल्प लेते है और कुर्सी दिल्ली में हिलती है। मिर्जापुर, गोवरिया पुल के बाद यह यात्रा तरैया प्रखंड मैदान पहुंची, जहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि आज सभी संघर्ष का संकल्प ले रहे है और यही संकल्प निषादों के उज्जवल भविष्य को तय करेगा। 


मुकेश सहनी ने लोगों को संकल्प दिलाते हुए कहा कि केंद्र में बैठी सरकार गलतफहमी में है कि फिर से निषादों का वोट खरीद लेंगे, लेकिन अब निषाद संकल्प लेकर तय कर लिया है जो उनकी सुनेगा वे भी उन्हीं की सुनेंगे, जो हमारी नहीं सुनेगा, उसकी हम भी नहीं सुनेंगे। 


news image