Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर
25-Sep-2021 10:02 AM
SARAN : बिहार में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्रों के विस्तार के अगले चरण में सारण जिले के एकमा अनुमंडल के मुख्य डाक घर में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरूआत की गई है. इस सेवा केंद्र का शुभारंभ केंद्रीय विद्युत, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राजकुमार सिंह ने किया. उद्घाटन कार्यक्रम में महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, एकमा विधानसभा से विधायक श्रीकांत यादव, विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव प्रभात कुमार, पूर्वी क्षेत्र के पोस्ट मास्टर जनरल अदनान अहमद उपस्थित रहे.
यह पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र बिहार का 34वां और सारण प्रमण्डल का दूसरा पासपोर्ट केंद्र है. बता दें कि केन्द्र सरकार की देश के हर लोकसभा में पासपोर्ट केंद्र खोलने की योजना है. पासपोर्ट सेवा केन्द्र का उद्घाटन करते हुए आर के सिंह ने कहा कि यह सेवा केंद्र क्षेत्र के लोगों की परेशानी दूर करेगा और इन्हें पासपोर्ट बनाने के लिए कोई जद्दोजहद नहीं करनी पड़ेगी.
उन्होंने बताया कि यह पासपोर्ट सेवा केंद्र डिजिटल होगा और आवेदन जमा होने के बाद डिजिटल तौर तरीके से 15 दिनों के अंदर थाना से स्त्यापित होकर आ जाएगा. जनता को थाना आदि जगहों की दौड़ नहीं लगानी होगी.
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने आरके सिंह से महाराजगंज के लिए पावर ग्रीड, क्षेत्र के लिए अतिरिक्त स्टेशन तथा 1000 हाई मास्ट लाइट की मांग की जिसे स्वीकार करते हुए कहा कि वे जल्द ही पावर ग्रीड के लिए सर्वे के लिए केन्द्रीय टीम भेंजेगे और साथ ही अन्य मांगों को भी जल्द पूरा करने की भी मांग की.