Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Crime News: फर्जी DGP बन टेंडर दिलाने का झांसा देकर ठगे थे 40 लाख, पुलिस की गिरफ्त में आया जालसाज महेश मुखिया Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Politics: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज फिर से पहुंच रहे पटना, क्या है कार्यक्रम? Bihar Crime News: बिहार में देर रात डकैतों का उत्पात, हथियार के बल पर की लाखों की लूटपाट; बमबाजी के थर्राया इलाका Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय Bihar Bhumi: बिहार के जमीन मालिकों को बड़ी राहत, ई-नापी और दाखिल-खारिज के लिए समय सीमा तय PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए नई गाइडलाइन जारी, प्रचार और मतदान में सख्ती Traffic Challan: ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले हो जाएं सावधान! बिहार में दो महीने में कटा 90 करोड़ से अधिक का चालान, 138 स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे
05-Oct-2024 07:00 PM
By First Bihar
SARAN: अवैध बालू परिवहन के मामले में थानाध्यक्ष समेत आधा दर्जन पुलिस पदाधिकारियों को सस्पेंड किया गया। डोरीगंज थाने के सभी पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। सभी 18) पुलिस पदाधिकारियों से 07 दिनों के अंदर विभागीय कार्यवाही के विरूद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गई है।
सारण जिले के डोरीगंज थानान्तर्गत अवैध बालू लदे वाहनों से वसूली कर परिचालन किए जाने के संबंध में मिली सूचना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-01 ने मामले की जांच की। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-01 ने आरोपों की पुष्टि करते हुए पासिंग गिरोह के साथ मिलकर डोरीगंज थाने के पदाधिकारी/कर्मी द्वारा अवैध बालू लदे वाहनों से वसूली करवाने एवं कई वाहनों को पकड़कर वसूली के बाद छोड़ने का जिक्र अपने प्रतिवेदन में करते हुए दोषी पदाधिकारियों के संबंध में अंकित किया गया।
उक्त जाँच प्रतिवेदन के आलोक में पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा पु०अ०नि० राहुल रंजन थानाध्यक्ष, डोरीगंज थाना सहित पु०अ०नि० तेजनारायण सिंह, पु०अ०नि० अजेस कुमार सिंह, पु०अ०नि० श्रृजन मिश्रा, पु०अ०नि० दिनदयाल राय, स०अ०नि प्रभंजन कुमार, चौकीदार सुमन मांझी सभी थाना डोरीगंज को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। साथ ही डोरीगंज थाना के शेष 12 पुलिस पदाधिकारियों को पुलिस केन्द्र वापस किया गया है एवं उपरोक्त सभी (कुल-18) पुलिस पदाधिकारियों से 07 दिनों के अंदर विभागीय कार्यवाही के विरूद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गई है।
इसके अलावे डोरीगंज थाना में प्रतिनियुक्त सभी सिपाही एवं अन्य कर्मियों को स्थानांतरित करने की कार्रवाई की जा रही है। सारण जिला पुलिस के द्वारा जीरो टॉलरेन्स नीति का पालन करते हुए अवैध कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी / कर्मी के विरूद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी की जाएगी तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को पुरस्कृत किया जाएगा।